अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी
Manisha Verma
2023-02-21,22:29 IST
www.herzindagi.com
भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से शादी की है।
16 की उम्र में मिला अरबपति का अवार्ड
16 साल की उम्र में उनका नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आया था।
ईशा की शादी आनंद पीरामल संग हुई है
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मशहूर बिज़नस टाइकून अजय पीरामल के एकलौते बेटे आनंद पीरामल से शादी की है। उनके दो बच्चे भी हैं।
ईशा रिलायंस जियो की बोर्ड मेंबर हैं
ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के 40वें वार्षिक जनरल मीटिंग में ईशा को इंट्रोड्यूस किया था।
लैक्मे फैशन वीक का रही हैं हिस्सा
ईशा अंबानी ने जियो फोन लॉन्च किया। ईशा रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं। अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने ऑनलाइन फैशन रीटेल ब्रांड AJIO को लॉन्च किया था।
McKinsey कंपनी में किया है काम
ईशा ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम कर चुकी हैं।
पियानो बजाने का है शौक
ईशा अंबानी को पियानो बजाने का शौक है हालांकि इतने सारे पैसे होने के बावजूद ईशा बेहद ही सिंपल रहना पसंद करती हैं।
खेल-कूद का भी काफी शौक
ईशा अंबानी को खेल-कूद का भी काफी शौक है। वह येल विश्वविद्यालय की सॉकर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
अगर यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com