माधुरी दीक्षित की ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल


Bhagya Shri Singh
2022-01-27,19:26 IST
www.herzindagi.com

    माधुरी दीक्षित की खूबसूरती, खनखनाहट वाली हंसी और बेहतरीन डांस पर कोई भी दिल हार सकता है। देखें उनकी कुछ खास तस्वीरें।

माधुरी दीक्षित के बचपन की फोटो

    माधुरी बचपन से ही काफी क्यूट और टैलेंटेड थीं। 9 साल की उम्र में उन्हें कत्थक की स्कॉलरशिप मिली थी।

फिल्मी करियर के बाद की फोटो

    माधुरी दीक्षित ने बहुत कम उम्र में ही फिल्म 'अबोध' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

तेजाब से हुईं फेमस

    माधुरी दीक्षित फिल्म 'तेजाब' के 'एक, दो, तीन...' गाने के बाद से मोहिनी नाम से काफी फेमस हो गई थीं।

माधुरी दीक्षित बनीं स्टार

    तेजाब फिल्म के बाद से माधुरी ने कई हिट फिल्में जैसे राम लखन, प्रेम प्रतिज्ञा, त्रिदेव दीं और स्टार बन गईं।

पहला फिल्मफेयर अवार्ड

    माधुरी दीक्षित को पहला फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म 'दिल' के लिए मिला। इसमें उनके अपोजिट आमिर खान थे।

हिट जोड़ी

    माधुरी दीक्षित की जोड़ी अनिल कपूर के साथ 'बेटा' और संजय दत्त के साथ 'साजन' फिल्म में काफी हिट रही।

माधुरी बनीं सुपर स्टार

    सन 1994 में 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी अपने दमदार अभिनय के दम पर सुपर स्टार बन गईं।

निभाए आइकॉनिक किरदार

    माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में 'चंद्रमुखी' और पुकार, गज गामिनी, लज्जा जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

माधुरी दीक्षित का कम बैक

    2007 में फिल्म 'आजा-नच ले' माधुरी ने दोबारा फिल्मी दुनिया में कम बैक किया।

माधुरी दीक्षित की अरेंज मैरिज

    माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को लॉस एंजिलिस कैलिफोर्निया में डॉक्टर श्रीराम नेने से अरेंज मैरिज की।

मिले 6 फिल्मफेयर

    माधुरी दीक्षित को अभी तक 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले हैं। इनमें से 4 बेस्ट एक्ट्रेस और 1 सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए है।

माधुरी को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

    साल 2008 में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड भी मिल चुका है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।