Kundali Bhagya की सृष्टि हैं इतनी पढ़ी-लिखी
Megha Jain
2023-03-18,08:10 IST
www.herzindagi.com
कुंडली भाग्य सीरियल की एक्ट्रेस अंजुम फकीह को इस सीरियल से खूब प्यार और फेम मिला है। एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ उनके फैशन सेंस को भी बहुत पसंद किया जाता है। आज हम आपको उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताएंगे -
अंजुम का जन्म
अंजुम का जन्म 12 सितंबर, 1990 में हुआ था। वे एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार सऊदी अरब में रहता है।
एक्टिंग के लिए छोड़ा घर
अंजुम न मॉडलिंग और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए 19 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था।
अंजुम की पढ़ाई
घर छोड़ने के बाद अंजुम मुंबई शिफ्ट हो गईं। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की।
इन सीरियल्स में कर चुकी हैं काम
अंजुम कई हिंदी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसमें एक था राजा एक थी रानी, देवांशी, कुमकुम बाग्य जैसे सीरियल्स शामिल हैं।
अंजुम के करियर की शुरुआत
अंजुम ने एक मॉडल के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले एलान मॉडलिंग एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के लिए काम किया था।
टीवी पर किया डेब्यू
अंजुम ने शुरुआत में माही वे सीरियल से टीवी पर डेब्यू किया था। उसके बाद वे तेरे शहर में सीरियल में भी नजर आईं।
इस सीरियल से हुईं फेमस
अंजुम को साल 2017 में कुंडली भाग्य सीरियल के लिए कास्ट किया गया था। इस सीरियल में वे सृष्टि का रोल निभा रही हैं जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली है।
बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।