बालों के झड़ने के कारण जानें
Smriti Kiran
2022-01-25,22:57 IST
www.herzindagi.com
बाल झड़ना, कमजोर होना, बाल रूखे व बेजान हो जाना, इन सब की समस्या आम हो गई है। इसके कई तरह के रिजन्स हो सकते हैं।
अक्सर झड़े हुए बालों की जगह नए बाल आ जाते हैं, लेकिन यह हमेशा नहीं होता। हेयर लॉस की समस्या या तो धीरे-धीरे होती है या अचानक भी।
बालों की खराब देखभाल के कारण भी कई बार हेयर लॉस की समस्या हो जाती है। आज हम बताएंगे बालों के झड़ने के कुछ मुख्य कारण।
स्ट्रेस
सबसे ज्यादा बाल झड़ने की समस्या स्ट्रेस लेने से ही होता है। इसलिए स्ट्रेस न लें और मेडिटेशन करें।
नींद न आने की समस्या
कई बार लोगों को स्ट्रेस लेने की वजह से नींद नहीं आने की समस्या हो जाती है, जिससे भी बाल झड़ने लगते हैं।
आयरन की कमी
शरीर में आयरन का कम होना बालों के झड़ने का कारण हो सकता है क्योंकि आयरन हेयर सेल प्रोड्क्शन के लिए जरूरी होता है।
वजन घटाना
अक्सर लोग वजन कम करने के लिए बहुत कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इस तरह से भोजन में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं।
उम्र बढ़ना
एक उम्र के बाद भी बालों के गीरने की समस्या बढ़ जाती हैं। ये अधिकतर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने लगता है।
बहुत ज्यादा स्टाइल
बालों में स्टाइल जैसे स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग या पर्मिंग से बाल झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा हेयर स्प्रे, हीट या कलर का इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है।
पोषक तत्वों की कमी
शरीर में पोषक तत्वों की कमी जैसे विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन आदि की कमी के कारण भी बालों के झड़ने की समस्या हो जाती हैं।
पॉल्यूशन
ज्यादा पॉल्यूशन से बाल प्रभावित होते हैं, जिससे इसके झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।
थायरॉयड
थायरॉयड से रिलेटेड प्रॉबल्म में बाल झड़ने की समस्या आम है। ऐसे में इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
प्रेग्नेंसी
महिला में प्रेग्नेंसी के टाइम बालों के झड़ने की समस्या अक्सर एख बड़ी वजह बन जाती है। इसलिए इस वक्त डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com के साथ।