जानें बिग बॉस शो की शुरुआत कहां से हुई
Hema Pant
2023-02-17,19:01 IST
www.herzindagi.com
बॉस शो की शुरुआत कब, कैसे और कहां हुई? क्या यह भारत का अपना शो है? या कहीं से कॉपी किया गया है? इसी तरह के अन्य सवालों के जवाब आज हम आपको इस आर्टिकल में देंगे। चलिए जानते हैं बिग बॉस शो का इतिहास।
कब हुई शो की शुरुआत?
साल 1999 में नीदरलैंड में ‘बिग ब्रदर’ के नाम से शो लॉन्च हुआ था। शो को जमकर टीआरपी मिली थी, जिसके कारण यह उस समय का सबसे हिट शो था।
387 सीजन हो चुके हैं लॉन्च
बिग ब्रदर हिट होने के बाद साल 2017 तक दुनिया के 54 देशों में इसके 387 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं।
एंडेमॉल शाइन ग्रुप प्रोडक्शन
बिग बॉस शो पर एंडेमॉल शाइन ग्रुप प्रोडक्शन कंपनी का अधिकार है। अगर कोई भी इस शो के कॉन्सेप्ट को कॉपी कर रियलिटी शो स्टार्ट करता है तो उन्हें इस प्रोडक्शन कंपनी से अनुमति लेनी पड़ती है।
शिल्पा शेट्टी ने दिलाया फेम
क्या आप जानते हैं शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर का शो कर चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी न केवल इस शो में कंटेस्टेंट बनीं बल्कि वह बिग ब्रदर की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं।
2006 में हुआ बिग बॉस लॉन्च
शिल्पा शेट्टी की जीत के बाद साल 2006 में भारत में भी बिग बॉस लॉन्च हुआ। सबसे पहले बिग बॉस का शो सोनी टीवी पर ऑन एयर हो चुका है।
बिग बॉस के होस्ट
बिग बॉस शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे। इसके बाद शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन और आखिर में सलमान खान बने। बिग बॉस के चौथे सीजन से अभी तक सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं।
रीजनल बिग बॉस
बिग बॉस क्षेत्रीय भाषा में भी आता है। बिग बॉस के 6वें सीजन के बाद से क्षेत्रीय भाषाओं में भी बिग बॉस शो की शुरुआत की गई। इनमें तमिल,महाराष्टीयन और कन्नड़ भाषा शामिल है।
ये था बिग बॉस शो का इतिहास। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।