किचन की सस्ती चीजें कैसे खरीदें?


Ravi Kumar
2022-01-26,21:35 IST
www.herzindagi.com

    किचन की चीजें हर घर की जरूरत है। इन चीजों को बार-बार खरीदने की आवश्यकता भी पड़ती रहती है। चलिए हम सस्ते में खरीदने के टिप्स जान लेते हैं।

लिस्ट बना लें

    अगर आपको किचन आइटम्स खरीदने के दौरान भूलने नहीं हैं, तो उनके खत्म होने या टूटने पर शॉपिंग लिस्ट में अपडेट कर लें।

कहां से करें खरीदारी?

    दुकान या ऑनलाइन दोनों ही जगहों पर कुछ-कुछ चीजें सस्ती मिल जाएंगी। मगर कहां से क्या खरीदना सही होगा? इसके लिए गुणा-भाग करना पड़ेगा।

सस्ते कप या कॉफी मग

    सस्ते कप और कॉफी मग आपको ऑनलाइन कई बार महंगे पड़ जाते हैं। इसलिए ऑनलाइन रेट जानने के बाद दुकान या स्टोर पर जरूर जाएं।

कहां से खरीदें?

    सस्ते कप या कॉफी मग ठेले पर या अगर आपके शहर में अगर बंजारा मार्केट है, तो वहां जाकर खरीदना सही होगा।

सफाई करने वाले आइटम्स

    किचन के सफाई आइटम्स की जरूरत बहुत अधिक होती है। ऐसी चीजों को सस्ते दाम पर खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है।

कहां से खरीदें?

    किचन के सफाई आइटम्स दुकानों पर MRP के हिसाब से मिलते हैं, जबकि ऑनलाइन खरीदने पर डिस्काउंट मिल सकती है।

बर्तन कहां से खरीदें?

    अगर आप रेगुलर इस्तेमाल वाले बर्तन खरीदने की सोच रही हैं, तो इसके लिए दुकान जाकर खरीदना सही होगा। वहां पर क्वालिटी की पहचान अच्छी तरह हो पाएगी। साथ ही मोलभाव कर पाएंगे।

दाल-चावल

    दाल-चावल जैसी चीजें भी हमेशा खरीदने पड़ते हैं। इसलिए आप ऐसी चीजों को दुकान पर जाकर देखने परखने के बाद खरीदें। आप वहां पर मोलभाव भी अच्छी तरह कर पाएंगे।

ड्राई फ्रूट्स

    काजू, बादाम, किशमिश जैसी चीजों को सस्ते दाम पर खरीदने हैं, तो इसके लिए बेस्ट डील ऑनलाइन मिल सकती है।

किचन आइटम्स के मार्केट

    अधिकतर एरिया में किचन आइटम्स के लिए खास मार्केट बने होते हैं। आप वहां पर जाकर भी इन चीजों को सस्ते दाम पर खरीद सकती हैं।

बेस्ट डील के लिए क्या करें?

    बेस्ट डील के लिए शॉपिंग वेबसाइट पर ऑफर आने का इंतजार करें। साथ ही अधिक इस्तेमाल आने वाली चीजों को थोक में खरीद लें। इसके अलावा आप मोलभाव करके भी चीजों को सस्ते दाम पर खरीद सकती हैं।

जरूरत का भी रखें ध्यान

    कई बार हम ऑफर या सस्ते के कारण अधिक मात्रा में चीजों को खरीद लेते हैं। मगर आपको अपनी जरूरत का भी ध्यान रखना है।

    स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें