एक घर खरीदने जितने महंगे हैं इन एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र
Gaveshna Sharma
2023-02-15,17:48 IST
www.herzindagi.com
आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए यह कीमत सुन आपके भी कान खड़े हो जाएंगे।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का के मंगलसूत्र की कीमत भी होश उड़ा देने वाली है। अनुष्का इस मामले में अलिया से थोड़ी आगे ही निकलीं क्योंकि उनके मंगलसूत्र की कीमत 52 लाख है।
अलिया भट्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर न आलिया को तकरीबन 50 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था। यह यकीनन एक घर खरीदने जितनी कीमत है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिषेक बच्चन ने शादी में 45 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था। मंगलसूत्र दिखने में सिंपल था लेकिन उसकी कीमत हैरान कर देने वाली है।
दीपिका पादुकोण
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर ने दीपिका को 20 लाख का मंगलसूत्र पहनाया था। हालांकि यह खुद दीपिका ने खरीदा था या रणवीर ने गिफ्ट किया था ये नहीं पता।
कटरीना कैफ
एक रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को 7 लाख रूपए का मंगलसूत्र गिफ्ट किया था। इस कीमत में बेशक ही एक गाड़ी आ जाए।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने अपनी शादी में 5 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहना था। यानी कि प्रियंका मंगलसूत्र पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं किये थे।
यामी गौतम
यामी गौतम ने अपनी शादी में 4 लाख रुपए के आस-पास का मंगलसूत्र पहना था जो अब तक का सस्ता सेलेब्रिटी मंगलसूत्र माना जा सकता है।
कियारा आडवाणी
कियारा ने अपनी भी अपनी शादी में काफी महंगा मंगलसूत्र पहनना है। हालांकि कियारा के मंगलसूत्र की कीमत अभी सामन नहीं आई है लेकिन गोल्ड और डायमंड से जड़ित मंगलसूत्र की कीमत आप भी लगा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com