इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है करिश्मा का नाम
Nikki Rai
2023-02-02,17:46 IST
www.herzindagi.com
अपने वक्त की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों और नाकामयाब शादी को लेकर काफी चर्चाओं में रहीं है। इसके अलावा करिश्मा अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। आइए जानें अपने एक्टिंग करियर के दौरान उनका नाम किन लोगों के साथ जुड़ा-
अजय देवगन
फिल्म प्रेम कैदी से करिश्मा ने अजय के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ दिखे। इसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरें काफी उड़ी। हालांकि दोनों का ये रिश्ता ज्यादा ना चल सका।
अक्षय खन्ना
एक समय पर इन दोनों का रिश्ता इतना गहरा था कि दोनों शादी तक करना चाहते थे, लेकिन करिश्मा कपूर की मां बबीता को अक्षय खन्ना पसंद नहीं थे, जिसके चलते दोनो की शादी नहीं हुई।
गोविंदा
गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी बड़े पर्दे पर कई बार साथ दिखी। एक समय पर इन दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया। इनके अफेयर की खबरें जोरों पर थी। बाद में दोनों के बीच फासला आ गया।
अभिषेक बच्चन
इन दोनों के प्यार के किस्से हर किसी की जबान पर हुआ करते थे। इन दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में दोनों की शादी तक की बात चली, लेकिन किसी वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गई।
सलमान खान
एक समय था जब इन दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया। कहा जाता है अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद करिश्मा और सलमान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्म जीत के दौरान इनके अफेयर की खबरें सामने आई।
संजय कपूर
बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ करिश्मा ने साल 2003 में शादी की। हालांकि इन दोनों का ये रिश्ता ज्यादा चल ना सका। साल 2016 में इन दोनों का तलाक हो गया।
दर्द भरी लव लाइफ
करिश्मा की लव लाइफ बहुत ही दुखदायी रही है। अभिषेक के साथ 5 साल के रिलेशन के बाद दोनों को अलग होना पड़ा। वहीं पति संजय कपूर से भी उन्हें कई आपसी कारणों के चलते तलाक लेना पड़ा।
क्या आपको करिश्मा की लव लाइफ के बारे में पहले से पता था। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com