आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं जाह्नवी कपूर
Yashasvi Yadav
2023-02-13,16:32 IST
www.herzindagi.com
स्टार किड्स अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं और इनसे जुड़ी हर बात पर लोगों की नजर रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाह्नवी कपूर कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
जाह्नवी कपूर का जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का जन्म 7 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता बोनी कपूर फिल्म निर्माता हैं और उनकी मां दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी थी। जाह्नवी कपूर के सौतेले भाई अर्जुन कपूर बॉलीवुड एक्टर हैं और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं।
किस स्कूल से की पढ़ाई?
जाह्नवी कपूर ने मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। ज्यादातर स्टार किड्स और बड़े उद्योगपतियों के बच्चों ने इसी स्कूल से शिक्षा हासिल की है। इस स्कूल में ज्यादातर सेलेब्रिटीज के बच्चे ही पढ़ने आते हैं। इस स्कूल में सचिन तेंदुलकर से लेकर शाहरुख खान के बच्चों ने भी पढ़ाई की है।
एक्टिंग कोर्स किया पूरा
स्कूल की पढ़ाई के बाद जाह्नवी ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में स्थित द ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से थिएटर एक्टिंग का कोर्स किया था। बॉलीवुड के 'बादशाह' शाह रुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने भी अमेरिका के इसी संस्थान से फिल्मों से जुड़ा कोर्स किया है।
बचपन से मिला फिल्मी माहौल
जाह्नवी कपूर फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी हैं। उनके परिवार में कई सारे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं। ऐसे में बचपन से ही उनकी रुचि फिल्मों में रही है। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्मों से बनाई पहचान
जाह्नवी ने 'घोस्ट स्टोरीज', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही' और 'गुड लक जेरी' 'मिली' जैसी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। आने वाले समय में उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी कई ब्रांड्स का भी एंडोर्समेंट भी करती हैं।
अवार्ड्स भी मिलें
आपको बता दें कि फिल्म धड़क के लिए जाह्नवी को ज़ी सिने अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए साल 2019 में मिला था। इसके अलावा उन्हें द कारगिल गर्ल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चुना गया था।
जाह्नवी की नेट वर्थ
जाह्नवी कपूर की कुल संपत्ति 8 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 58 करोड़ रुपये है। उनकी सलाना कमाई छह करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। वहीं जब चैरिटी की बात आती है तो जाह्नवी कपूर का नाम टॉप पर आता है।
आपको जाह्नवी के बारे में यह जानकरी पता थी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो फेसबुक पर जरूर शेयर करें और अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।