क्या रात में नाखून काटने से बुरा होता है?


Gargi Dwivedi
24-12-2024, 17:59 IST
www.herzindagi.com

    अक्सर रात के समय नाखून काटने पर घर के बड़े माना करते हैं। कभी दादी-नानी कहतीं हैं अरे रात के समय नाखून मत काटो दरिद्र आता है। ऐसी ही ना जानी कितनी बातें आपने अपने घर में सुनी होंगी। चलिए इन बातों के बारे में क्या कहता है शास्त्र हम आपको बताएंगे।

रात को नाखून काटना

    रात को नाखून काटने से बुरा होता है या नहीं, इस बात का पता लगाने के लिए हमने Dr. Madhu Kotiya ,Tarot mentor, Numerologist and Vastu Expert से बात की जिन्होंने रात में नाखून न काटने के कई कारण बताए गए हैं, जो आपको भी जान लेने चाहिए।

शास्त्र

    शास्त्रो में इस बात का जिक्र किया गया है कि रात को नाखून काटने से शुभ नहीं होता है। इसके पीछ का मुख्स कारण हमारी उंगलियों पर लगी एक मजबूत परत है, जो हमारी कोमल उंगलियों को काफी हद तक बचाकर रखती है।

नाखून

    जब हम नाखून काटते हैं, तब हमें इस बात का खास ध्यान रखना होता कि हमारी उंगलियों को किसी भी प्रकार की हानि ना पहुंचे।

रात के समय नाखून न काटें

    दरअसल इसके पीछे का कारण ये था कि पहले के जमाने में रात के समय घर में रोशनी की अच्छी व्यवस्था नहीं होती थी। इस वजह से हमारे पूर्वजों और शास्त्रों ने इस बात पर जोर दिया कि रात के समय नाखून न काटें और ऐसा करना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

धार्मिक तर्क

    रात को नाखून ना काटने का कोई धार्मिक तर्क नहीं है, लेकिन शायद यह हमारी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कहा गया था। इसलिए पहले के लोग रात के अंधेरे में नाखून काटने से मना किया करते थे। जिससे कि हमारे हाथों को किसी भी प्रकार की हानि ना हो।

रात में नाखून न काटें

    रात में नाखून न काटें'। लोग इस मान्यता को परंपराओं से जोड़कर अशुभ मानते हैं। इस अंधविश्वास की कोई तर्कसंगत व्याख्या नहीं है, लेकिन साथ ही हमें विश्वास के पीछे की जानकारी की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। इसके कई कारण हैं जो तर्कसंगत कहे जा सकते हैं।

कोई नेल कटर नहीं

    पहले के समय कोई नेल कटर नहीं हुआ करता था। ऐसे में लोग चाकू से से नाखून काटा करते थे, जिसे अंधेरे में करने पर हाथों में चोट लगने की संभावना थी। इसलिए लोग रात में नाखून काटने से मना करते थे।

    क्या रात में नाखून काटने से बुरा होता है?।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : freepik