रेखा की जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें
Manisha Verma
2023-01-19,15:22 IST
www.herzindagi.com
एवरग्रीन रेखा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी फिल्में ही नहीं उनकी अदाओं और ब्यूटी के भी सब दीवाने हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं रेखा के लाइफ से जुड़े दिलचस्प बातें।
रेखा विनोद मेहरा की शादी
कभी विनोद मेहरा को रेखा का पहला प्यार बताया गया तो कभी पहला पति। हालांकि, रेखा ने सिमी गरेवाल के फेमस टॉक शो 'Rendezvous' में इन सभी बातों को झूठा बताया था।
रेखा ने क्यों लगाया था सिंदूर
रेखा ने दूबारा शादी नही रचाई इसके बावजूद भी वह ऑफ स्क्रीन भी अपनी मांग में सिंदूर लगाती है। ऋषि और नीतू सिंह की शादी में जब पहली बार रेखा अपनी मांग में सिंदूर भरकर पहुंची थीं, तब इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।
मां पुष्पावली को थी जुए की लत
रेखा की मां पुष्पावली को जुए की लत लग गई थी। ऐसे में रेखा का बचपन काफी मुसकिलों से गुजरा था। वहीं रेखा जब 14 साल की थीं तभी से उन्होने काम करना शुरू कर दिया था।
रेखा नहीं करना चाहती थी काम
वहीं रेखा कभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थी। पैसो की किल्लत के कारण उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा था। कई बार वह सेट पर भी लेट जाती थी।
फरजाना के साथ रिश्ते में थी
रेखा के साथ एक शख्स को हमेशा उनकी परछाई की तरह चिपका पाया जाता है। इस महिला का नाम फरजाना है। फरजाना रेखा की सेक्रेटरी है। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें सुनने को मिलती हैं।
पिता से करती है नफरत
रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण भारतीय अभिनेता थे। उनकी चार शादियां हुई लेकिन उन्होंने रेखा की मां पुष्पावल्ली को जो उस समय तेलुगु अभिनेत्री थीं, उन्हें कभी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। इस वजह से उन्होंने रेखा को कभी नहीं अपनाया।
सेट से भाग जाया करती थीं
रेखा ने इस बारे में भी बताया कि वो अपने फिल्म सेट से भाग जाया करती थीं। उन्हें चॉकलेट और आइसक्रीम खाने का मन बहुत किया करता था और उन्हें महीनों तक उससे दूर रखा जाता था क्योंकि उन्हें डाइट का पालन करना पड़ता था। ऐसे में वह सेट से गायब हो जाती थी।
रेखा की जिंदादिली हमेशा ये सिखाती है कि भले ही कोई कुछ भी कहे या जिंदगी आपको कितना भी पीछे खींचे आपको आगे बढ़ते रहना है। आप स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें और ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com