अनंत अंबानी के बारे में दिलचस्प बातें


Yashasvi Yadav
2023-02-02,17:20 IST
www.herzindagi.com

    हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई है। तब से यह जोड़ी लाइमलाइट में बनी रहती हैं मगर, अनंत अंबानी की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगी।

मां के लाडले हैं अनंत अंबानी

    कई आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मम्मी नीता के साथ वो गेस्ट जोन में भी नजर आते हैं। उन्हें भी खेल और फिल्में देखने का शौक है। अनंत अंबानी और उनकी मां नीता अंबानी की फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।

पूजा-पाठ की तरफ है झुकाव

    आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी कम उम्र में ही अनंत का पूजा-पाठ की तरफ भी झुकाव है। वह भगवान बालाजी के बहुत बड़े भक्त हैं और वह अक्सर तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने जाते हैं। अपने मां-पिता की तरह वो आधुनिकता को पसंद तो करते हैं लेकिन परंपराओं का भी पालन करते हैं।

एनिमल लवर

    अनंत अंबानी एनिमल लवर हैं। यह बात वह खुद भी कबूल चुके हैं। रिलायंस ग्रुप के एक इवेंट में उन्होंने यह बात कही थी कि सभी जानवरों से प्यार करना चाहिए और उनका ख्‍याल रखना चाहिए क्योंकि वह अपनी बात को किसी से भी मुंह से नहीं बोल सकते। वैसे अनंत अंबानी ही नहीं उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी एनिमल लवर हैं।

बचपन से ही तेज है दिमाग

    रिलायंस ग्रुप के एक इवेंट को कुछ सालों पहले शाहरुख होस्ट कर रहे थे। तब उन्होंने अनंत अंबानी से जुड़ा बेहद रोचक किस्सा सुनाया। अनंत ने तब 15 रुपए का गुब्बारा खरीदा था। जब वह घर पहुंचे तो उन्हें लगा कि 2 रुपए का तो गुब्बारे का पैकेट आ जाता है और हवा तो फ्री की होती है तो क्यों न वह भी 2 रुपए का गुब्बारा 15 रुपये में बेचें। हालांकि, यह किस्सा काफी फनी था मगर, इससे एक बात तो जाहिर होती है कि अनंत बचपन से ही बिजनेस माइंडेड थे।

बेहद खास है अनंत का जन्म

    अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल, 1995 को हुआ था। दो बच्चों के बाद नीता अंबानी को बच्चे की कोई उम्मीद नहीं रह गई थी। लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे कि 3 साल के बाद नीता अंबानी फिर प्रेग्नेंट हुई और अनंत का जन्म हुआ। इसलिए उन्हें परिवार के लिए खास तौर पर भाग्यशाली माना जाता है।

अनंत संभाल रहे ये जिम्मेदारी

    मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था। वे रिलायंस के न्यू एनर्जी एनर्जी कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फिलहाल वह रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के डायरेक्टर हैं। 

अमेरिका में पढ़ाई की

    अनंत ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी शिक्षा शुरू की, जो उनके प्रसिद्ध दादा के नाम पर एक शैक्षणिक संस्थान है। उसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए रोड आइलैंड में ब्राउन विश्वविद्यालय में अपनी डिग्री पूरी करने के लिए दाखिला लिया।

    अनंत अंबानी के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो फेसबुक पर जरूर शेयर करें और अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।