दुनियाभर में कैसे मनाते हैं वैलेंटाइन्स डे?
Ankita Bangwal
2023-02-10,18:18 IST
www.herzindagi.com
वैलेंटाइन वीक भारत में कैसे सेलिब्रेट होता है यह तो आपको पता ही है। इस प्यार के त्यौहार के मौके पर सिर्फ फूल और चॉकलेट्स के अलावा भी कई ट्रेडिशन हैं जो दुनिया भर में मनाए जाते हैं।
वैलेंटाइन्स डे का इतिहास
ऐसा माना जाता है कि वैलेंटाइन एक पुजारी थे, जिन्होंने रोम में तीसरी शताब्दी के दौरान सेवा की थी। जब सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने घोषणा की कि अविवाहित पुरुष, बच्चे और परिवार वाले सैनिकों से बेहतर होते हैं तो उन्होंने युवा सैनिकों की छुपके शादी करवाना शुरू किया और तब से यह दिवस मनाया जाने लगा।
अर्जेंटीना
अर्जेंटीना के लोग फरवरी में नहीं, बल्कि जुलाई में 'वीक ऑफ स्वीटनेस' मनाते हैं। यह वह दिन है जब प्रेमी किसेस और चॉकलेट और अन्य मिठाइयां एक-दूसरे को गिफ्ट करते हैं। फरवरी में वैलेंटाइन मनाने की प्रथा बहुत बाद में शुरू हुई थी।
साउथ कोरिया
दक्षिण कोरिया सिर्फ फरवरी में नहीं, बल्कि हर महीने की 14th को प्यार का जश्न मनाते हैं। यह वैलेंटाइन डे से बिल्कुल अलग होता है। अप्रैल, मई, जून इन सभी महीनों में 14 तरीख को मनाए जाने वाले त्यौहार को अलग नाम भी दिए गए हैं।
घाना
घाना में 14 फरवरी को 'राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस' के रूप में मनाया जाता है। घाना दुनिया के सबसे बड़े कोको उत्पादक देशों में से एक है। 14 फरवरी को कई परफॉर्मेंसेस, संगीत कार्यक्रम आदि का आयोजन होता है।
चीन
दक्षिण पश्चिम चीन के मियाओ में 'सिस्टर मील' 15 मार्च को मनाया जाता है। इसके दौरान महिलाएं चांदी के सामान और सुंदर कपड़े पहनती हैं, जो शायद दुनिया भर में सबसे भव्य वेलेंटाइन डे के रीति-रिवाजों में हैं। इस दिन तरह-तरह के भोजन मनाए जाते हैं और प्यार से सड़क चल रहे आदमियों को ऑफर किए जाते हैं।
जापान
जापान भी इसे काफी अलग तरीके से मनाता है। यह 14 फरवरी को मनाया जाता है और महिलाएं अपने प्रेमियों के लिए उपहार और चॉकलेट खरीदती हैं। पुरुष 14 मार्च तक उपहार वापस नहीं कर सकते, जिसे 'व्हाइट डे' कहा जाता है।
ब्राजील
चॉकलेट, कार्ड, फूलों से लोग अपने लवर्स को खुश करते हैं और जगह-जगह कई संगीत समारोह और नृत्य प्रदर्शन होते हैं। कपल्स साथ में ही नहीं, बल्कि इस दिन पारिवारिक डिनर के लिए भी जाते हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में वैलेंटाइन डे पर महिलाएं अपने तकिए पर पांच तेज पत्ते रखा करती हैं। ऐसा उनके भावी पतियों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से किया जाता है। वहीं नॉरफ़ॉक में, जैक वेलेंटाइन वेलेंटाइन डे के लिए सांता के रूप में मनाया जाता है।
इसी तरह ऐसे कई देश हैं जो बहुत ही अलग और विचित्र तरीके से वैलेंटाइन्स डे मनाते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें herzindagi.com