बिना डिशवॉशर के भी धूल जाएंगे बर्तन, ये हैक्स आएंगे काम
Sneha Sharma
22-01-2025, 13:30 IST
www.herzindagi.com
खाना खाने के बाद झूठे बर्तनों को धोना अधिकतर महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम होता है। गंदे और चिकने बर्तनों को साफ करने में अक्सर काफी समय और मेहनत लगती है। खासकर सर्दियों में ठंडे पानी की वजह से यह काम और भी मुश्किल हो जाता है।
चिकने बर्तनों को साफ करने का तरीका
झूठे बर्तन धोने के लिए गंदे और चिकने बर्तनों को साफ करने के लिए लोग आमतौर पर डिश वॉशर का उपयोग करते हैं। डिश वॉशर गंदे बर्तनों को आसानी और तेजी से साफ कर देता है। लेकिन जिन घरों में डिश वॉशर नहीं होता, वहां महिलाओं को बर्तन धोने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
डिशवॉशर के बिना भी धूल जाएंगे बर्तन
आज हम आपको यहां कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं, जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से ढेर सारे बर्तन को जल्दी से अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से चिकनाई पूरी तरह से निकल जाएगी और आपके बर्तन चमक जाएंगे। चलिए जानते हैं, इन ट्रिक्स के बारे में विस्तार से।
सिंक में गर्म पानी भरकर साफ करें
सबसे पहले गंदे बर्तनों को धोने से पहले सिंक को अच्छी तरह साफ कर लें और सिंक के पाइप को बंद कर दें। फिर सिंक में गर्म पानी भरें और उसमें लिक्विड साबुन मिलाकर गंदे बर्तनों को भिगो दें। इससे बर्तनों पर जमी चिकनाई और गंदगी आसानी से हट जाएगी। इसके बाद, बर्तनों को सामान्य पानी से धोकर साफ कर लें।
नींबू के रस का उपयोग
लिक्विड साबुन के साथ-साथ, आप बर्तनों की सफाई के लिए नींबू के रस का भी उपयोग कर सकते हैं। नींबू का रस न केवल चिकनाई हटाने में मदद करता है, बल्कि बर्तनों पर मौजूद बैक्टीरिया को भी समाप्त कर देता है। इस तरीके से आपके बर्तन पूरी तरह से साफ और स्वच्छ हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
आप चिकने और गंदे बर्तनों को आसानी से साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए, सिंक में बर्तन डालें और लिक्विड साबुन के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर उन्हें साफ करें। यह मिश्रण बर्तनों की चिकनाई और दाग-धब्बों को जल्दी हटाने में मदद करेगा।
धोकर स्टैंड पर रखें
इसके साथ ही, बर्तन धोते समय उन्हें तुरंत साफ पानी से धोकर स्टैंड पर रखें। ऐसा करने से बर्तन जल्दी सूख जाएंगे और उनकी चमक बनी रहेगी। इस तरीके से आप समय की बचत करते हुए बर्तन जल्दी और प्रभावी तरीके से साफ कर सकते हैं।
टिप्स के इस्तेमाल जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से ढेर सारे बर्तन को जल्दी से अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं।इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com