सूखे फूलों से घर पर हवन कप्स बनाना एक सरल, पर्यावरण के अनुकूल और सुगंधित तरीका है जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये हवन कप्स वातावरण को शुद्ध करते हैं और पूजा-पाठ में भी उपयोगी होते हैं।
सूखे फूलों से घर पर ऐसे बनाएं हवन कप्स
सूखे फूलों की पंखुड़ियों को क्रश करें या मिक्सी में दरदरा पीस लें और एक बड़े बर्तन में सूखे फूल, गोबर पाउडर, धूप पाउडर, कपूर, चंदन पाउडर, गुग्गुल, लोबान और नारियल रेशा मिलाएं।
मिश्रण तैयार करें
थोड़ा-थोड़ा पानी या गोंद मिलाकर ऐसा मिश्रण तैयार करें जिससे कप शेप में दबाकर रखा जा सके।
हवन कप्स तैयार करें
मिट्टी के दीयों या सिलिकॉन मोल्ड में मिश्रण को दबाकर भरें और बीच में हल्का सा गड्ढा बनाएं। इससे हवन कप्स तैयार हो जाएगें।
एयरटाइट डब्बे में रखें
धूप में 2-3 दिन तक अच्छे से सूखा लें जब तक ये कठोर न हो जाएं। इसके बाद ठंडी और सूखी जगह पर एयरटाइट डब्बे में रखें।
ऐसे इस्तेमाल करें
एक हवन कप लें और अग्नि-सुरक्षित थाली या हवन कुंड में रखें। ऊपर से एक टुकड़ा कपूर रखें और जलाएं।
वातावरण होताा है शुद्ध
यह घर पर बने हवन कप्स धीरे-धीरे जलता है और वातावरण को शुद्ध एवं सुगंधित करता है।
घर पर बने हवन कप्स के लाभ
अगर हम हवन कप के लाभों के बारे में बात करें तो इससे शांत और सकारात्मक वातावरण होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर होती है।
यह घर पर बने हवन कप्स धीरे-धीरे जलता है और वातावरण को शुद्ध एवं सुगंधित करता है। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com