सिलेंडर से गैस होने वाली है खत्म, ऐसे लगाएं पता
Megha Jain
2023-02-24,09:23 IST
www.herzindagi.com
खाना बनाने के लिए हर घर में सिलेंडर मौजूद होते हैं। लेकिन, कई बार अचानक खाना बनाते-बनाते सिलेंडर की गैस खत्म हो जाती है। खास तौर से सुबह के वक्त जब जल्दी हो रही और ऐसे में गैस खत्म हो जाए। इसलिए, आज ोहम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप गैस खत्म होने का पता पहले ही लगा लेंगे -
फ्लेम पर दें ध्यान
गैस खत्म होने वाली होती है तो, फ्लेम का कलर बदल जाता है। आमतौर पर गैस का रंग नीला होता है लेकिन, खत्म होने पर रंग लाल और पीला होने लगता है।
कपड़े से करें चेक
एक बड़ा कपड़ा लेकर उसे गीला करके निचोड़ लें। उसे सिलेंडर पर लपेटकर कुछ समय बाद हटा दें। खाली हिस्सा जल्दी सूख जाएगा और गैस वाला हिस्सा धीरे सूखेगा।
सिलेंडर को न हिलाएं
कुछ लोग सिलेंडर को हिला कर गैस चेक करते हैं। ये तरीका गैस लेवल को नहीं नाप सकता क्योंकि सिलेंडर का अपना वजन इतना ज्यादा होता है कि वो गैस खत्म होने पर भी हल्का नहीं होता।
गैस बर्नर न जलाएं
गैस बर्नर को जलाकर उसका रंग देखकर गैस बचने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। आग का रंग बदलने से गैस के कम होने का स्तर पता नहीं लग सकता है।
उल्टा न करें सिलेंडर
सिलेंडर को उल्टा करके बची गैस का इस्तेमाल न करें। इससे गैस की लौ तेज हो जाएगी लेकिन, सिलेंडर को नुकसान पहुंचेगा और डैमेज का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञान क्या कहता है
सिलेंडर की गैस ठंडी होती है। इस वजह से जिस हिस्से में गैस होती है वो धीरे-धीरे सूखने लगती है। जहां गैस नहीं होती वो एरिया जल्दी सूखने लगता है।
बर्तन पड़ जाते हैं काले
जब सिलेंडर गैस खत्म होने वाली होती है तो, बर्तन काले पड़ने लगते हैं। इसलिए, जब भी गैस खत्म होने वाली हो इस बात का ख्याल रखें।
अगर आपको भी सिलेंडर की गैस खत्म होने से पहले इस बात का पता लगाना है तो, इन टिप्स की मदद लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com