घर पर उगाएं लहसुन, नहीं जाना पड़ेगा मार्केट
Nikki Rai
2023-03-11,08:37 IST
www.herzindagi.com
बहुत से लोगों को गार्डनिंग का बहुत शौक होता है और वे हर चीज अपने घर पर ही उगाने का शौक भी रखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपको अपने घर पर लहसुन उगाना चाहिए। आइए जानें इसका आसान तरीका-
प्लास्टिक डिब्बे में
प्लास्टिक के किसी भी बर्तन को साफ करके उसमें छोटे-छोटे 2 होल कर लें। इसके अंदर मिट्टी, रेत और खाद का मिश्रण मिलाएं।
बीज लगाएं
अब मिट्टी के ऊपर से बीज छिड़कें। बीज के ऊपर थोड़ी सी मिट्टी और खाद डालकर पानी डालें। कुछ दिनों के बाद आपको पौधे की ग्रोथ नजर आएगी।
पानी से उगाएं
अगर आप बिना मिट्टी के लहसुन लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक ढककन वाले डिब्बे में लहसुन के साइज के छेद कर लें।
लहसुन लगाएं
इसके बाद बर्तन में पानी भरकर ढक्कन लगाएं। ऊपर से छेदों पर लहसुन को जड़ वाली साइड से पानी में डुबों दें। इससे आपका पौधा बिना पानी के उगेगा।
रखें ध्यान
इस तरीके से लहसुन लगाते हुए इस बात का ख्याल रखें की हर दो से तीन दिन में इसका पानी जरूर बदलें।
कटिंग से उगाएं
लहसुन आप घर में पड़े लहसुन को मिट्टी में रोपकर भी इसे उगा सकते हैं। इसके लिए गार्डन या गमले में मिट्टी और खाद को मिलाकर तैयार कर लें।
रोपें लहसुन
अब इस मिट्टी में लहसुन को जड़ वाली साइड से मिट्टी में दबा दें। इसे नियमित तौर पर पानी देते रहें। जल्दी ही इसकी ग्रोथ शुरू हो जाएगी।
आप भी इन तरीकों से घर में ही लहसुन उगा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com