जंग लगे बर्तनों को ऐसे चमकाएं
Bhagya Shri Singh
2022-01-26,21:13 IST
www.herzindagi.com
घर के एक कोने में रखे बर्तनों में जंग लग गई है, तो इसे छुड़ाने और चमकाने के लिए आप यहां बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं।
ईनो और नींबू
बर्तन से जंग साफ करने के लिए ईनो और नींबू अच्छा ऑप्शन है। इससे जंग आसानी से साफ हो जाएगी।
इस्तेमाल का तरीका
बाउल में ईनो और नींबू मिक्स कर लें। इसमें टूथब्रश डुबोएं। इसके बाद जंग लगे बर्तन पर रगड़ें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
सैंड पेपर करें इस्तेमाल
सैंड पेपर लेकर जंग वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा करने से बर्तन पर जंग आसानी से साफ हो जाएगी।
बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा से भी बर्तन में लगी जंग आसानी से साफ की जा सकती है। बेकिंग सोडा कई समस्याओं का हल है।
बेकिंग सोडा कैसे करें इस्तेमाल?
जंग लगे बर्तन पर बेकिंग सोडा लगाएं। रूई को सेब के सिरके में डुबोकर जंग पर रगड़कर साफ करें।
10 मिनट तक करें साफ
रूई में बीच-बीच में सिरका डालती रहें, ताकि ये सूखे नहीं। 10 मिनट तक साफ करने के बाद साफ कपड़े से बर्तनों को पोछें।
चमक जाएंगे बर्तन
जब जंग साफ हो जाए तब रुई पर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर बर्तन पर चारों तरफ लगाएं। बर्तन चमक जाएंगे।
नमक और नींबू
नमक और नींबू भी बर्तन पर लगी जंग को काटते हैं और चमक लौटाते हैं।
नमक और नींबू से करें साफ
नींबू को बीच से काटें इसपर नमक लगाकर जंग लगे बर्तन पर 5 से 10 मिनट रगड़ें। जंग साफ हो जाएगी।
डिशवॉश लिक्विड से धोएं
बर्तनों को डिशवॉश लिक्विड से धोएं और पोंछ कर रखें, इनमें चमक आ जाएगी।
बर्तनों की देखभाल करें ऐसे
बर्तनों को धोने के बाद कपड़े से पोंछ कर ही ट्राली में रखें। इससे बर्तनों में जंग नहीं लगती है।
नम जगह पर ना करें स्टोर
एक्स्ट्रा बर्तनों को कभी भी नम जगह पर स्टोर ना करें। इससे बर्तनों में जंग लग जाती है।
स्टोरी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए क्लिक करें