लकड़ी के बर्तनों को ऐसे करें साफ


Ravi Kumar Gupta
2022-01-25,18:09 IST
www.herzindagi.com

    लकड़ी और मेटल के बर्तनों को साफ करने का तरीका अलग है। इसलिए हम यहां पर लकड़ी के बर्तनों को सही तरीके से वॉश करने के बारे में जानेंगे।

सफाई है जरूरी

    लकड़ी के बर्तनों को साफ ना करने पर उनसे बदबू आती है और जल्द ही सड़ने लगते हैं। जिससे वे कमजोर होकर टूट भी सकते हैं।

इन चीजों से करें सफाई

    आप इन कुछ चीजों की मदद से अपने लकड़ी के बर्तनों की अच्छी तरह सफाई कर सकती हैं- नमक, नींबू, बेकिंग सोडा, सिरका और शहद।

नमक से सफाई

    नमक से लकड़ी के बर्तन अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। साथ ही गंधमुक्त भी हो जाते हैं। चलिए अब साफ करने का तरीका भी जान लेते हैं-

कैसे करें साफ?

    जरूरत के अनुसार पानी गर्म कर लें और उसमें 3-4 चम्मच नमक घोल दें। अब बर्तनों को उसमें डाल दें और 10-15 मिनट बाद बाहर निकालकर साफ कपड़े से पोंछ दें।

नींबू से करें वॉश

    नींबू से भी लकड़ी के बर्तन अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। इससे उनपर फफूंद नहीं लगते हैं। साथ ही गंध भी दूर हो जाती है।

कैसे करें साफ?

    गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलाकर उसमें बर्तनों को डाल दें। 10-15 मिनट बाद बाहर निकालकर साफ कपड़े से पोंछकर इस्तेमाल करें।

बेकिंग सोडा से सफाई

    बेकिंग सोडा भी लकड़ी के बर्तनों को अच्छी तरह से साफ कर सकती हैं। इससे धोने का सही तरीका जान लें-

कैसे करें साफ?

    बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। बर्तन पर लगा दें और फिर उसको थोड़ी देर बाद गर्म पानी से धो दें। इससे उनमें चमक आ जाएगी।

सिरका और शहद

    सिरका और शहद दुर्गंध भगाने के लिए सही हैं। बस आपको इनसे साफ करने का तरीका पता होना चाहिए।

कैसे करें साफ?

    एक कटोरी सिरका और एक चम्मच शहद का घोल बनाएं। रूई से बर्तनों के ऊपर लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद साफ कपड़े से पोछें।

धूप में सुखाएं

    लकड़ी के बर्तनों को धोने के बाद उनको हल्की धूप में सुखा दें। इससे उनका गीलापन जल्दी खत्म हो जाएगा।

तेज धूप में ना रखें

    आप लकड़ी के बर्तनों को तेज धूप में ना सुखाएं। इससे लकड़ियां चटक सकती हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें।

    इन टिप्स की मदद से आप अपने लकड़ी के बर्तनों को साफ कर सकती हैं। ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com