आंखों की यूं करें देखभाल


Smriti Kiran
2022-01-26,21:16 IST
www.herzindagi.com

    आंखें शरीर के सबसे नाजुक पार्ट में से एक है। ये है तो जीवन में रंग है, ये नहीं तो पूरी दुनिया अंधेरी है।

    आंखों की देखभाल करने के सही तरीके के बारे में आइए जानें डॉक्टर अनुरीता वधावन, नेत्र विशेषज्ञ से।

पानी के छींटे मारें

    सुबह उठते ही मुंह में पानी भरकर बंद आंखों पर 20 से 25 बार ठंडे पानी के छींटे मारें। याद रखें, छींटे मारते समय मुंह में पानी भरा होना चाहिए।

प्रोपर लाईट ऑन रखें

    पढ़ते समय, कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन देखते समय रूम में लाईट जरूर ऑन होना चाहिए। इससे आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता है।

आंखों को ब्लिंक करें

    कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते समय पलकें झपकाना न भूलें क्योंकि इससे आंखों में ड्राईनेस हो सकती है।

धूप से आने के बाद आराम करें

    धूप, गर्मी या थकान से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा आराम करने के बाद ही चेहरा धोएं

आंखों को गर्म पानी से नहीं धोएं

    आंखों को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोएं, इससे आंखों को काफी नुकसान हो सकता है।

दूर की चीजों को नजर गड़ाकर न देखें

    बहुत दूर की चीजों को देर तक नजर गड़ाकर न देखें, इससे आंखों पर जोर पड़ता है और आंखें कमजोर हो सकती हैं।

आंखों को आराम दें

    नींद, आंखों में भारीपन, जलन या थकान अगर महसूस हो तो कुछ देर तक आंखों को बंद कर आराम दें।

स्वीमिंग के समय गॉगल लगाएं

    स्वीमिंग पूल में अगर जाना है तो स्वीमिंग गॉगल लगा कर जाएं वरना आंखों में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

आंखों को न मलें

    आंखों में कचरा, धूल के कण आदि चले जाने पर आंखों को मलना नहीं चाहिए। इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।

दूसरे के तोलिया का इस्तेमाल नहीं करें

    किसी दूसरे का रूमाल और तोलिया इस्तेमाल नहीं करें। साथ ही आई मेकअप के प्रोडक्ट्स को भी शेयर न करें।

बादाम रोगन ऑयल से करें मसाज

    बादाम रोगन ऑयल से आंखों के आसापास उंगलियों को हल्का दाबते हुए गोलाई में मसाज करें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।

    आप भी एक्सपर्ट की इन टिप्स को अपनाकर आंखों का ख्याल रख सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें