5 मिनट में चूहे और कीड़े भगाने का आसान तरीका
Shruti Dixit
2023-01-11,13:45 IST
www.herzindagi.com
कई बार घर में इतने कीड़े, मकोड़े और चूहे आ जाते हैं कि हम परेशान हो जाते हैं। ये समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए। पेस्ट कंट्रोल करवाना ही एक ऑप्शन लगता है।
पेस्ट कंट्रोल जैसी होम रेमेडीज
पेस्ट कंट्रोल करवाने से बेहतर है कि शुरुआत में होम रेमेडीज को ट्राई करें जो घर से इन कीड़ों को भगाने में मदद करेंगी।
एक हैक कई काम
शुरुआत में जो हैक हम आपको बताएंगे वो मच्छर, मक्खियों, चींटियों और कीड़ों को भगाने में मदद करेगा। ये हैक काफी आसान है और आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
#सामग्री -
- 1 मिट्टी का छोटा बर्तन (जिससे मटके को ढकते हैं वो भी चलेगा)
- थोड़ा सा तेजपत्ता
- नीम का तेल या फिर सरसों का तेल
- कपूर
क्या करें?
सबसे पहले कपूर को पीसकर तेल में मिला लें। इसे पीसने या कूटने के लिए आप डिस्पोजेबल कप इस्तेमाल करें वर्ना इसकी खुशबू बर्तन में रह जाएगी। अब पिसे हुए कपूर में तेल मिलाएं।
अब करें तेज पत्ते का इस्तेमाल
तेज पत्ते को तोड़कर अब इस मिट्टी के बर्तन में डाल लें। इसके साथ कपूर और तेल का मिक्सचर भी मिलाएं। अब इसमें आग लगा दें और फिर बुझा दें ताकि धुआं पूरे कमरे में फैल जाए।
5 मिनट तक रखें कमरे में ये धुआं
इस धुएं को कमरे में 5 मिनट में रहने दें। ऐसे में आपके कमरे से सारे कीड़े भाग जाएंगे। ये रोजाना शाम में किया जा सकता है।
कॉकरोच, चूहे और चींटियों को भगाने का तरीका
अगर आप कॉकरोच, चूहे और चींटिंयों जैसे जमीन पर चलने वाले कीड़ों को भगाना चाहती हैं तो ये हैक जरूर आजमाएं।
सामग्री-
- थोड़ा सा आटा
- शक्कर
- बोरिक एसिड
- थोड़ा सा तेल
क्या करें
इन सभी को मिक्स कर आटे को गूंथ लें। इसे आपको ऐसे गूंथना है कि बोरिक एसिड की मात्रा ज्यादा रहे। अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर किचन सिंक के नीचे या फिर किसी और ऐसी जगह पर रख दें जहां से ज्यादा कीड़े आते हैं। कीड़े इसे खाएंगे और फिर वापस नहीं आएंगे।
ये तरीके जरूर आजमाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।