होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023, तिथि और महत्व जानें
Nikki Rai
2023-03-07,16:38 IST
www.herzindagi.com
होली हिंदूओं का बेहत खास त्यौहार है। इसकी धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। ऐसे में आपको बताते है होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023, इसकी तिथि और महत्व के बारे में। आइए जानें-
होलिका दहन
होलिका दहन पर अलाव प्रज्वलित किया जाता है और इसमें बुराइयों का नाश करने की प्रार्थना की जाती है। होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने की प्रथा है।
एक्सपर्ट से जानें
आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें इस साल कब मनाई जाएगी होली और किस मुहूर्त में होलिका दहन करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी।
होलिका दहन 2023
शुभ मुहूर्त साल 2023 में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च 2023 शाम 06:31 से रात्रि 08:58 तक है।
होली की तिथि
होलिका दहन के अगले दिन यानी कि 08 मार्च 2023, बुधवार को रंग खेलने वाली होली मनाई जाएगी।
पौराणिक कथा
होली को लेकर हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की कथा हिंदू धर्म में प्रचलित है। जिसे बुराई का प्रतीक मानते हुए आग में जलाया जाता है।
होलिका दहन का महत्व
ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की लपटें हमारे शरीर और मन के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं और बुराइयों का नाश होता है।
रंग खेलने का महत्व
होली में रंग खेलना समाज को एक साथ लाने और एक दूसरे के बीच की दूरी को काम करने में मदद करता है। इससे दुश्मनी दोस्ती में बदलती है।
होली के शुभ मुहूर्त पर आप भी जीवन में बदलाव ला सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com