गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा में से कौन है ज्याद अमीर
Anuradha Gupta
2023-01-31,19:40 IST
www.herzindagi.com
गौरी खान बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की वाइफ हैं और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शाहरुख खान के साथ जुड़ चुका है। चलिए जानते हैं दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर।
गौरी खान नेटवर्थ
गौरी खान की नेटवर्थ की बात की जाए तो इसमें शाहरुख की नेटवर्क को भी जोड़ा जाएगा। दोनों की मिला कर नेटवर्थ लगभग 1600 करोड़ रुपये है।
प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ
फेमस मैग्जीन फोर्ब्स के मुताबिक वर्ष 2017 में मोस्ट पॉवरफुल वुमन की ग्लोबल सूची में प्रियंका चोपड़ा 97 स्थान पर थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सालाना आमदनी 10 मिलियन यानी लगभग 64 करोड़ रुपए है।
गौरी खान हाउस
गौरी खान के पास केवल मुंबई में 'मन्नत' ही नहीं है, बल्कि दिल्ली में भी उनका एक आलीशान घर है और इसके साथ ही गौरी का अपना एक बहुत ही खूबसूरत ऑफिस भी है। आपको बता दें कि उनकी कंपनी 'गौरी खान डिजाइन्स' देश के कुछ फेमस इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनियों में से एक है।
प्रियंका चोपड़ा हाउस
प्रियंका चोपड़ा के पास लॉस एंजेलेस में एक आलीशन महल जैसा घर है, जिसकी कीमत लगभग 144 करोड़ रुपये है।
गौरी खान का बिजनेस
गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। शाहरुख खान के ऑफिस के अलावा उन्होंने रणबीर कपूर से लेकर करण जौहर तक कई सेलेब्स के घरों को भी डिजाइन किया है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य सेलेब्स जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर, वरुण धवन और कई अन्य सेलेब्स उनके रेगुलर कस्टमर हैं। गौरी शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की भी मालकिन हैं।
प्रियंका चोपड़ा का बिजनेस
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है और बॉलीवुड के अलावा वो हॉलीवुड की भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और आगे भी उनके पास कई प्रोजेक्ट है।
गौरी खान की कार
गौरी एक भव्य बेंटले कॉन्टिनेंटल की मालकिन हैं।
प्रियंका चोपड़ा की कार
प्रियंका चोपड़ा के पास भी कई महंगी कार हैं। उन्हें हालही में पति निक ने एक ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) गिफ्ट की है। यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। ऐसी और जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें Herzindagi.com से।