गंगा दशहरा के स्नान-दान की जानें तिथि और मुहूर्त


Megha Jain
2023-05-26,15:11 IST
www.herzindagi.com

    ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से इस दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त के बारे में जानें -

गंगा दशहरा 2023 तिथि

    ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 मई को सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर खत्म होगी।

गंगा दशहरा 2023 शुभ योग

    इस बार गंगा दशहरा के दिन हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है।

गंगा स्नान करें

    गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में डुबकी लगाकर सन्ना करने की परंपरा होती है।

स्नान-दान का महत्व

    गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, इसलिए इस दिन स्नान-दान करें।

दान का शुभ मुहूर्त

    इस दिन का शुभ मुहूर्त 30 मई को सूर्योदय से लेकर सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक दान करने का है।

स्नान का शुभ मुहूर्त

    इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त 30 मई को सुबह 8 बजकर 23 मिनट से दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

गंगा दशहरा 2023 महत्व

    माना जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं। इस पर्व से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं।

    अगर आप भी इस दिन को मानते हैं, तो इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और शुभ योग के बारे में जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।