ग्रहों के हिसाब से करें भोजन, मिलेंगे अच्‍छे फल


Anuradha Gupta
2023-01-24,17:21 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप अपने भोजन में ग्रहों के हिसाब से चीजों को शामिल करेंगे तो कुंडली में आपके ग्रहों की दशा मजबूत होगी।

सूर्य

    नवग्रहों में सबसे पहला सूर्य होता है और यह बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना गया है। इसे मजबूत करने के लिए भोजन में गुड़ का सेवन जरूर करें।

चंद्र

    चंद्रमा को सोम ग्रह भी कहा गया है। सफेद रंग के खाने की वस्‍तुएं इसका प्रतिनिधित्‍व करती हैं। आप भोजन में दूध को जरूर शामिल करें।

मंगल

    मंगल ग्रह के स्‍वामी हनुमान जी हैं और उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए मसूर की दाल का सेवन जरूर करें।

बुध

    बुध ग्रह के स्‍वामी भगवान बुध हैं और उन्‍हें हरा रंग अति प्रिय है इसलिए आप अपने खाने में हरी मूंग की दाल को जरूर शामिल करें।

ब्रहस्‍पति

    ब्रहस्‍पति को देवों का गुरु माना गया है और इन्‍हें पीला रंग अति प्रिय है, इसलिए आप खाने में पीली दाल का सेवन जरूर करें।

शुक्र

    शुक्र भी एक महत्‍वपूर्ण ग्रह है और यह एक चमकीला ग्रह है। अगर आप सफेद रंग की चीजों को खाने में शामिल करती हैं, तो यह ग्रह आपकी कुंडली में मजबूत बना रहेगा।

शनि

    शनि को मजबूत बनने के लिए अपने भोजन में काले तिल को शामिल करें।

राहु-केतु

    राहु-केतु एक छाया ग्रह हैं और इन्‍हें मजबूत बनाने के लिए छिलके वाली काली उरद की दाल का सेवन जरूर करें।

     यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। ऐसी और जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें Herzindagi.com से।