Women's Day 2023: बिजनेस में इन महिलाओं का चलता है सिक्का


Smriti Kiran
2023-03-07,12:31 IST
www.herzindagi.com

    घर में कैद रहने वाली महिलाएं अब न सिर्फ वर्किंग हैं बल्कि कई महिलाएं अपनी योग्यता से पूरी दुनिया पर राज कर रही हैं। आइए जानें भारत की मशहूर बिजनेस वूमेन के बारे में-

फाल्गुनी नायर

    Nykaa ऑनलाइन कॉस्मेटिक, वेलनेस के अलावा फेशन हब बन चुका है। इसकी संस्थापक फाल्गुनी नायर ने इस कंपनी को 2012 में शुरू किया था और अब सबसे पोपुलर साइट में से एक है।

वंदना लूथरा

    VLCC हेल्थ केयर लिमिटेड की संस्थापक और ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल एंड काउंसिल की चेयरपर्सन वंदना लूथरा एक समय में एक हाउसवाइफ थीं। इन्हें इनके काम के लिए 2013 में पद्म श्री से सम्‍मानित भी किया गया।

सुची मुखर्जी

    सुची मुखर्जी फैशन हब 'लाइम रोड' वेबसाइट की संस्थापक हैं। इन्होनें 2012 में लाइम रोड की स्‍थापना की थी। तब से यह वेबसाइट ऑनलाइन शॉपिंग का हब बन चुका है।

रिचा कर

    रिचा कर ऑनलाइन शॉपिंग स्‍टोर 'जीवामे' की फाउंडर हैं। यह भारत की सबसे लोकप्रिय गारमेंट ऑनलाइन साइटों में से एक है।

अदिति गुप्ता

    अदिति गुप्ता, मेंस्ट्रूपीडिया की लेखिका और सह-संस्थापक हैं। इससे पहले इन्होंने पीरियड्स से जुड़ी जानकारी के लिए कॉमिक बुक बनाई। आप अभी menstrupedia.com से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

इंदिरा नूई

    इंदिरा नूई पेप्‍सिको कंपनी की प्रेसीडेंट के साथ सीईओ भी हैं। देश ही नहीं दुनियाभर के प्रभावशाली लोंगों में इनका नाम शुमार है।

भावना सुरेश, सीईओ, 10क्लब

    भावना सुरेश ई-कॉमर्स रोल-अप बिजनेस में महिला उद्यमी हैं। इससे पहले, उन्होंने लामुडी की सह-स्थापना की, जो एक प्रमुख वैश्विक प्रॉपटेक वेंचर है और 30 देशों में संचालित होता है।

    ऐसी सक्सेसफुल महिलाओं की कहानी को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस स्टोरी को शेयर करें, साथ ही ऐसी अन्य स्टोरीज जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com