Women's Day 2023: खेल जगत की प्रसिद्ध भारतीय महिलाएं


Smriti Kiran
2023-03-07,12:36 IST
www.herzindagi.com

    खेल जगत में भारतीय महिला खिलाड़ियों की भागेदारी लगातार बढ़ रही है। कई खिलाड़ी अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। आइए कुछ मशहूर स्पोर्ट्स महिलाओं के बारे में जानते हैं-

सानिया मिर्जा

    टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर, 1986 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने कैरियर में 6 ग्रैंड स्लैम हासिल किए। सानिया को पद्मश्री, अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न समेत कई अवार्ड मिले हैं।

साइना नेहवाल

    साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। लंदन ओलंपिक में उन्होंने बैडमिंटन में कांस्य पदक हासिल किया। साइना को पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मैरी कॉम

    मुक्केबाज मैरी कॉम का जन्म मणिपुर में हुआ था। वह 8 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता। मैरी कॉम को पद्म श्री, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी मिले हैं।

स्मृति मंधाना

    क्रिकेटर स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई, 1996 को महाराष्ट्र में हुआ था। स्मृति को साल 2019 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। महिला IPL के ऑक्शन में RCB ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

पीवी सिंधु

    बैडमिंटन की नेशनल चैम्पियन रह चुकीं पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हुआ था। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय शटलर हैं। सिंधु को पद्म श्री, अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है।

झूलन गोस्वामी

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन रह चुकीं झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर, 1982 में हुआ था। झूलन महिला क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

दीपिका कुमारी

    दीपिका कुमारी भारतीय महिला तीरंदाज हैं। राष्ट्रमंडल समेत कई इंटरनेशनल गेम्स में उन्होंने भारत को मेडल दिलाए। दीपिका को पद्म श्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

    आप भी इन महिलाओं की प्रेरणादायक कहानी को शेयर करें और इंस्पिरेशन लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com