गंगा दशहरा के दिन राशि अनुसार करें दान
Jyoti Shah
2023-05-26,09:54 IST
www.herzindagi.com
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गंगा दशहरा के दिन स्नान करने के साथ ही दान पुण्य का भी महत्व है। इस दिन राशि अनुसार दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मेष राशि
गंगा दशहरा के दिन इस राशि के जातकों को तिल और कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना गया है।
कुंभ राशि
इस दिन आपको गरीबों को भोजन बांटना चाहिए। घर में आए ब्रह्माणों को भोजन कराकर उन्हें दक्षिणा देनी चाहिए।
मिथुन राशि
गंगा दशहरा के दिन इस राशि के जातकों को पानी का दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को गंगा दशहरा के दिन गरीबों को खाना खिलाना और दक्षिणा देनी चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है।
कर्क राशि
गंगा दशहरा के दिन कर्क राशि वालों के लिए फल का दान करना उत्तम साबित होगा। आप किसी भी फल का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि
इस दिन सिंह राशि के जातको को ताबें के बर्तन में कुछ अनाज और फल रखकर उसका दान करना चाहिए।
कन्या राशि
गंगा दशहरा के दिन इस राशि के जातक विभिन्न प्रकार के फलों का दान शिव मंदिर के पुजारी को कर सकते हैं।
इस साल गंगा दशहरा 30 मई को मनाई जा रही है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com