Chaitra Navratri के नौ दिन करें इन देवी मां की पूजा
Megha Jain
2023-03-18,08:07 IST
www.herzindagi.com
चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होने वाले हैं। ऐसे में 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान माता की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। चलिए, आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिन तक आपको किन-किन देवियों की पूजा करनी चाहिए -
मां शैलपुत्री पूजा
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। इस दिन माता रानी को सफेद और गुलाबी रंग के कपड़े पहनाने चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-उपासना करनी चाहिए। माता की पूजा के लिए आप केसरिया और नारंगी रंग के कपडे पहन सकते हैं।
मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में हरे और लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इन रंगों के उपयोग से साधना अच्छे से होगी।
मां कुष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करें। इनकी साधना के लिए पीले और नारंगी वस्त्र धारण करना उत्तम माना जाता है।
मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। मां की पूजा के लिए आप ग्रे और सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर ही पूजा करनी चाहिए।
मां कात्यायनी
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा की जाती है। माता की पूजा के लिए रेड और पिंक कलर के कपड़े पहनने चाहिए।
मां कालरात्रि
नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दौरान ग्रीन और पर्पल कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही इस रंग के वस्त्र धारण करने से लाभ होगा।
मां महागौरी
नवरात्रि की पूजा में आठवे दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा के लिए सपेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से आपको लाभ होगा।
मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का नौवा दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन लाल और मैरून रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ये जीवन में उदारता लेकर आता है।
अगर आप भी नवरात्रि के दिनों में व्रत रखते हैं और मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो, उनके इन 9 रूपों की पूजा करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com