बिग बॉस के शो में इन कपल्स ने रचाई शादी


Hema Pant
2023-01-20,17:44 IST
www.herzindagi.com

    बिग बॉस के शो में आपने जोड़ियां बनते हुए जरूर देखी होंगी? लेकिन क्या आप जानती हैं इस शो में शादी भी हो चुकी है। शायद आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है। क्या आप जानना चाहती हैं कौन-से हैं वे कपल जिन्होंने नेशनल टेलीविजन पर रचाई शादी।

सारा खान और अली मर्चेंट

    बिग बॉस के सीजन 4 में सारा और अली मर्चेंट कंटेस्टेंट थे। शो में जब अली मर्चेंट ने सारा खान को प्रपोज किया तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इसके बाद दोनों शो पर ही शादी के बंधन में बंध गए।

शादी में बुलाए गए माता-पिता

    बिग बॉस के घर में सारा और अली की शादी के लिए उनके माता-पिता को भी बुलाए गए थे। यह शादी रीति-रिवाजों से पूरी हुई थी।

दो महीने बाद हो गए अलग

    क्या आप जानते हैं कि सारा और अली शो से पहले ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन सारा और अली का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया। शादी के दो महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

लॉकअप शो में हुआ आमना-सामना

    पिछले साल कंगना रनौत का लॉक अप शो रिलीज हुआ था। इसमें सारा अली ने भाग लिया था। महीने भर बाद शो में अली मर्चेंट भी कंटेस्टेंट बनकर आए। इसके बाद शुरू हुआ था असली बवाल।

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत

    बिग बॉस सीजन 10 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा भी शामिल हुई थी। बाद में उनके बॉयफ्रेंड विंक्रात से शो में एंट्री ली और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

धूम-धाम से हुई शादी

    मोनालिसा और विक्रांत की शादी बड़े धूम धाम से हुई थी। शो में शादी की सभी रस्में निभाई गई थीं।

क्यूट कपल हैं मोनालिसा और विक्रांत

    मोनालिसा और विक्रांत की शादी को करीब 7 साल होने वाले हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अक्सर विक्रांत के साथ फोटोज पोस्ट करती हैं।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।