घर की सुख-समृद्धि के लिए, ऐसे करें रत्नों का चुनाव
Pragati Pandey
31-03-2025, 15:50 IST
www.herzindagi.com
आज के समय में घर की सुख-समृद्धि के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो अपने हाथों में रत्नों को पहनते हैं। आज इस खबर में आपको आपकी राशि के अनुसार रत्नों को पहनने के बारे में बताएंगे। इस बारे में हमें अंक ज्योतिष सिद्धार्थ एस कुमार जी ने जानकारी शेयर की है।
मेष राशि के लिए रत्न
अगर आपकी राशि मेष है, तो आप माणिक और जीवंत कार्नेलियन को ज्योतिष की सलाह पर पहन सकते हैं। इसे पहनने से आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ जीवन में सफलता प्राप्त होना शुरू हो सकती है।
वृषभ राशि के लिए कौन सा रत्न अच्छा है?
अगर आपकी राशि वृषभ है, तो आप लिए पन्ना उत्तम रत्न माना जाता है। वृषभ राशि के लोग बहुत ही सरल स्वभाव के होते हैं। ऐसे में इसे धारण करने से आपके जीवन में समृद्धि और क्षमता बढ़ सकती है।
एक्वामरीन कौन पहन सकता है?
अगर आपकी मिथुन राशि है, तो आप एक्वामरीन को धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से घर में सुख-समृद्धि आने के साथ-साथ आपके बौद्धिक विकास को बढ़ाने और आपके विचारों को और प्रभावी बनाने में मदद कर सकता है।
कर्क राशि के लिए शुभ रत्न
अगर आपकी कर्क राशि है, तो आप ईथर मूनस्टोन को पहन सकती है। यह आपके कठिन समय में आपको शांत करने और संयम बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में भी मददगार हो सकता है।
सिंह राशि के लोग कौन सा रत्न पहन सकते हैं?
अगर आपकी सिंह राशि है, तो आप सनस्टोन या गोल्डन सिट्रीन को धारण कर सकते हैं। इनको धारण करने से आपके जीवन को सशक्त बनाने और सफलता प्रदान करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह घर के लिए अच्छा माना जाता है।
पेरिडॉट कौन पहन सकता है?
अगर आपकी कन्या राशि है, तो आप पेरिडॉट को पहन सकते हैं। यह आपके जीवन को सफल और सकारात्मक बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह आपके जीवन में सुरक्षा और स्पषटता भी लाने में मदद कर सकता है।
तुला राशि के लिए कौन सा रत्न अच्छा होता है?
अगर आपकी तुला राशि है, तो आप नीलम या ओपल को पहन सकते हैं। इसे पहनने के बाद आपको जीवन में संतुलन बनाए रखने और रचनात्मक बनने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आपका भावनात्मक कल्याण को भी बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
अपनी राशि के अनुसार और ज्योतिष को कुंडली दिखाने के बाद आप इन रत्नों को धारण कर सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।