ये ड्रिंक्स कम कर सकते हैं कोलेस्ट्रॉल


Smriti Kiran
2022-01-24,19:14 IST
www.herzindagi.com

    कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध हमारे दिल से है। इसको कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बढ़ने से हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

    आइए न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानें कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जिनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता है।

नारियल पानी

    नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को मजबूती देता है और साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

टमाटर जूस

    टमाटर जूस में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फाइबर होते हैं। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है।

लौकी जूस

    लौकी में मौजूद फाइबर दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना खाली पेट इसके जूस को सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

खीरा जूस

    ककड़ी या खीरा में स्टेरोल नाम के यौगिक पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के कम करते हैं और साथ ही शरीर को हेल्दी बनाते हैं।

सेब का जूस

    सेब में मौजूद पेक्टीन, पोलिफेनॉल और फाइबर शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं या इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं।

हर्बल टी

    हर्बल टी पेट से जुड़ी समस्या को ठीक करता है। इसके रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है।

कैमोमाइल टी

    कैमोमाइल टी कई तरह की बीमारियों में असरदार है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता भी है। इसके रोजाना सेवन से इम्यून सिस्टम भी स्ट्रोंग रहता है।

ग्रीन टी

    ग्रीन टी का रोजाना सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद कैटेचिन शरीर के एलडीएल कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में मदद करता है।

नींबू-पानी

    नींबू-पानी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसके रोजाना सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है।

सोया मिल्क

    शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए हाइ फेट मिल्क को सोया मिल्क से रिप्लेस करें। इसके सेवन से आप कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते लेवल को कम कर सकते हैं।

कोको ड्रिंक

    कोको में मौजूद फ्लैवनॉल एंटीऑक्सीडेंट शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। ये वजन को भी कंट्रोल करता है।

    अगर आपको बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से बचना है तो रोजाना एक्सरसाइज करें। साथ ही इन ड्रिंक्स को भी पिएं और इसी तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com