शादी के बाद ये स्टार मनाएंगे पहला वैलेन्टाइन्स डे


Ankita Bangwal
2023-02-01,20:07 IST
www.herzindagi.com

    पिछले साल हमने कई सारी वेडिंग्स देखी। चलिए जानते हैं कि इस वैलेंटाइन्स डे पर कौन-कौन अपना पहला वैलेंटाइन्स बनाएगा वो भी एक शादीशुदा कपल की तरह।

अथिया शेट्टी और के एल राहुल

    इसी जनवरी में अथिया और के एल राहुल शादी के बंधन में बंधे हैं। ये कपल अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। अब मैरिड कपल की तरह ये पहला वैलेंटाइन्स डे मनाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गर्लफ्रेंड से पत्नी बनी अथिया के लिए क्या स्पेशल करेंगे।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया

    हंसिका मोटवानी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से पिछले साल दिसबंर में शादी की थी। सोहेल ने उन्हें बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज भी किया था। अब दोनों मैरिड कपल की तरह अपना पहला वैलेंटाइन्स डे मनाएंगे।

अली फैजल और रिचा चड्ढा

    अली फैजल और रिचा चड्ढा की शादी मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक थी। पिछले साल अक्तूबर में यह कपल भी शादी के बंधन में बंधा। दोनों के रॉयल लुक ने सबकी वाहवाही लूटी थी। अब वैलेंटाइन्स डे में यह कपल क्या खास करेगा, वो देखना भी मजेदार होगा।

विग्नेश और नयनतारा

    साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून 2022 को शादी की थी। इनकी शादी तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हुई थी। इसके बाद दोनों ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये कपल भी मैरिड कपल की तरह अपना फर्स्ट वैलेंटाइन्स डे मनाएगा।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

    क्लोज फ्रेंड्स के अलावा उनकी शादी में कोई नहीं था और शादी की तस्वीरें दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपडेट की थी। प्यार में डूबे रणबीर और आलिया शादी के बाद अपना फर्स्ट वैलेंटाइन्स डे कैसे मनाएंगे, देखने में मजा आएगा।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

    इनकी शादी को लेकर बहुत समय से कयास लगाए जा रहे थे और आखिर इस साल इनकी शादी हो ही गई। शिबानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में दोनों की काफी स्मार्ट पिक्चर्स डालती रहती हैं। वैलेंटाइन्स डे पर यह कपल क्या करेगा, क्या आप भी जानना चाहेंगे?

कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी

    फेमस सिंगर कनिका कपूर ने अपने लंदन में रहने वाले बॉयफ्रेंड गौतम हाथीरमानी से 20 मई 2022 को शादी की थी। यह कपल भी शादी के बाद अब अपना पहला वैलेंटाइन्स डे मनाएगा।

सना कपूर और मयंक पाहवा

    सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी सना कपूर की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मयंक पहवा से महाबलेश्वर में हुई थी। ये कपल सोशल मीडिया पर कम रहता है, लेकिन वैलेंटाइन पर क्या करेगा हम जानने के लिए उत्सुक होंगे।

    आपके फेवरेट कपल वैलेंटाइन्स डे कैसे मनाते हैं, देखना दिलचस्प होगा। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें Herzindagi.com