बॉलीवुड सेलेब्स, जिनकी शादी नहीं चली
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
बॉलीवुड में कई कपल ऐसे हैं, जिन्होंने शादी तो की, लेकिन उनकी शादी चल नहीं पाईं। कई तो सालों साल साथ रहने के बाद भी अलग हो गए। आइए जानें इन कपल्स के बारे में-
रितिक रोशन और सुजैन खान
एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। इनके दो बेटे भी हैं।
कल्कि और अनुराग कश्यप
मॉडल और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की, फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु से शादी महज 2 साल ही चल पाई। दोनों ने 2011 में शादी की थी।
प्रभु देवा और लता
एक्टर-डायरेक्टर प्रभु देवा ने अपनी पत्नी लता को 2010 में तलाक दे दिया था। इनके दो बच्चे भी हैं।
जावेद अख्तर और हनी ईरानी
शवाना आजमी से रिश्ते की वजह से जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक दिया था। दोनों के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं।
आमिर खान और रीना दत्ता
आमिर ने रीना दत्ता के साथ 18 अगस्त 1986 को भाग कर शादी की थी। दोनों के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। 2002 में ये दोनों अलग हो गए थे।
आमिर खान और किरण राव
पहली पत्नी से तलाक के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी की और शादी के 15 साल बाद इन्होंने फिर से तलाक ले लिया।
कमल हासन और सारिका
कमल हासन और सारिका ने अपनी पहली बच्ची श्रुति के जन्म के बाद 1986 में शादी की थी। 2004 में कमल और सारिका के बीच तलाक हो गया।
विंदु दारा सिंह और फराह नाज
एक्टर विंदु दारा सिंह और फराह नाज की शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा फतेह रंधावा है।
सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ और अमृता की शादी अक्टूबर 1991 में हुई थी। 13 साल के रिश्ते में इनके दो बच्चे सारा और इब्राहिम हुए। 2004 में इन्होनें तलाक ले लिया।
फरहान अख्तर अधुना भवानी
फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना भवानी से शादी की थीं। इनकी दो बेटियां भी हैं, लेकिन साल 2017 में ये दोनों अलग हो गए।
संजय दत्त और रिया पिल्लई
संजय दत्त और रिया की शादी 1998 में हुई थी और दोनों के बीच 2005 में तलाक हो गया था। फिर संजय दत्त नें मान्यता से शादी की।
मनीषा कोइराला और सम्राट दहल
मनीषा कोइराला ने सम्राट दहल से 19 जून 2010 को शादी की थी, लेकिन इनकी शादी दो साल से ज्यादा टिक नहीं पाई और ये दोनों 2012 में अलग हो गए।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्टोरी जानने के लिए क्लिक करें herzindagi.com