बजट 2023 की बड़ी घोषणा, आप भी जानें


Smriti Kiran
2023-02-01,18:16 IST
www.herzindagi.com

    2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2023 का बजट पेश किया है। आइए जानें इसमें क्या-क्या बड़ी घोषणाएं की गईं।

क्या होगा सस्ता?

  • खिलौने
  • साइकिल
  • ऑटोमॉबाइल
  • इलेक्ट्रोनिक गाड़ियां
  • कुछ मोबाइल फोन्स
  • मोबाइल के पार्ट्स
  • कैमरे के लेंस

क्या होगा महंगा?

  • विदेश से आने वाली चांदी की चीजें
  • किचन की चिमनी
  • सिगरेट
  • सोना चांदी और हीरा होगा महंगा

पर्यटन के लिए

    50 पर्यटन स्थलों की पहचान की जाएगी, जिन्हें विकसित किया जाएगा। हर राज्य को राजधानी में Unity Mall खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट आइटम को बढ़ाया जाएगा।

डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में बच्‍चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा की हैं। छात्रों को इससे घर बैठे फायदा मिलेगा, ऐसा कहा गया।

एकलव्य स्कूलों में भर्तियां

    आने वाले 3 सालों में केंद्र सरकार 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कुल शुरू करेगी। अभी तक 394 स्कुल काम कर रहे हैं। 38 हजार से ज्यादा भर्तियां होंगी।

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए

    महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी, जिसके तहत महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिल सकेगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

किसानों के लिए ऐलान

    बजट 2023 में कृषि को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। कृषि से जुड़े स्टार्ट अप्स को प्राथमिकता दी जाएगी और एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फंड बनाया जाएगा।

टैक्स में बड़ी छूट

    बजट 2023 में टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी।

    ये है 2023 का बजट प्रस्ताव। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com