जानें बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर कपल्स के बारे में


Ankita Bangwal
2023-02-01,15:01 IST
www.herzindagi.com

    आज हम ऐसे स्टार कपल्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी एक्टिंग बहुत दमदार होती है। इनमें से कई कपल्स को आप जानते होंगे, लेकिन कुछ के बारे में जानकर आपको भी हैरानी जरूर होगी।

के के मेनन और निवेदिता भट्टाचार्य

    एक अनुभवी थिएटर अभिनेता के के मेनन हमेशा चुनिंदा फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। मेनस्ट्रीम सिनेमा की व्यावसायिक फिल्मों से दूर रहते हुए उन्होंने कई जबरदस्त फिल्मों में योगदान दिया।दूसरी ओर, निवेदिता एक सफल टीवी अभिनेत्री हैं, जो कई हिट टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रही हैं।

मुरली शर्मा और अश्विनी कालसेकर

    अश्विनी कालसेकर का जीवंत व्यक्तित्व हर किरदार में जान डालता है। नेगेटिव भूमिका हो कॉमेडी, उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया। वहीं उनके बेटर हाफ मुरली शर्मा भी बढ़िया मेथड एक्टर हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और नेगेटिव किरदार दोनों ही फिल्म में तड़का लगाने का काम करते हैं। हमेशा नजर आते हैं।

मनोज पाहवा और सीमा पाहवा

    'हम लोग' की बड़की के रूप में सीमा पाहवा को बहुत पहचान मिली। उन्होंने टीवी से शुरुआत कर फिल्मों की ओर रुख किया। वहीं मनोज पाहवा टीवी से फिल्मों में पहचान बनाने वाले सफल एक्टर्स में से हैं।

नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह

    रत्ना पाठक शाह एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जो कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों और शो का हिस्सा रही हैं। 'लिपस्टिक अंडर माई बुरखा' में लाजवाब अभिनय कर सबको चौंकाया। वहीं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। राष्ट्रीय अवॉर्ज विजेता नसीरुद्दीन के काम की चर्चा करने के लिए किसी को किताब लिखनी पड़ेगी।

पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक

    सुप्रिया पाठक ने खिचड़ी में अपने मनोरंजक अंदाज में लोगों का दिल जीता, वहीं फिल्म 'राम-लीला' में अपने इंटेंस किरदार से लोगों को प्रभावित किया। वह 'बाजार', 'कलयुग' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनके बेटर हाफ पंकज कपूर 'गांधी', 'जाने भी दो यारों', 'खामोश' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

कुमुद मिश्रा और आयशा रजा

    चरित्र भूमिकाएं करने के बावजूद, यह जोड़ी अपनी असाधारण अभिनय क्षमताओं के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। आयशा रजा ने जहां फिल्मों में बिंदास मां के रोल निभाए हैं, वहीं उनके बेटर हाफ भी कम नहीं हैं। उन्होंने इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार' में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि प्राप्त की और आज कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे

    आशुतोष राणा, एक भारतीय अभिनेता, निर्माता, लेखक और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी फिल्मों में अपने जानदार अभिनय से लोगों को हैरान किया है। ठीक इसी तरह अभिनेत्री रेणुका शहाणे भी एक जाना-माना नाम हैंं, जिन्होंने थिएटर, नाटक और फिल्मों में अहम नाम बनाया।

परेश रावल और स्वरूप संपत

    अभिनेता परेश रावल को कौन नहीं जानता होगा? उन्होंने 80 के दशक में खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है और 90 के बाद उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में अभिनय कर अपनी प्रतिभा को साबित किया। वहीं उनकी पत्नी स्वरूप संपत मिस इंडिया रह चुकी हैं। स्वरूप संपत बेहद लोकप्रिय टीवी कॉमेडी शो 'ये जो है जिंदगी' का हिस्सा रह चुकी हैं।

    इनमें से आपके फेवरेट एक्टर कपल कौन ह, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें Herzindagi.com