टूटा हुआ कांच बन सकता है मुसीबतों की वजह
Nikki Rai
2023-02-26,10:16 IST
www.herzindagi.com
अक्सर घर में कई तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन हर घटना के पीछे एक विश्वास जुड़ा होता है और उसका कोई अर्थ होता है। शीशे या शीशे का कोई सामान टूटना भी बहुत से लोग अशुभ मानते हैं। आइए जानें-
एक्सपर्ट की राय
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ परिस्थितियों में कांच का टूटना शुभ होता है, तो कुछ में अशुभ। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी से-
होता है नुकसान
घर में लगा शीशा या फिर कांच की कोई वस्तु अचानक से टूट जाए तो बेशक आपको नुकसान झेलना पड़ेगा, मगर यह संकेत है कि कोई बड़ा संकट आने वाला था जिसे कांच ने अपने ऊपर ले लिया।
खिड़की-दरवाजों का कांच
घर के खिड़की-दरवाजों पर लगा कांच अचानक टूट जाए या फिर उसमें दरार पड़ जाए तो यह संकेत है कि आप पर कोई बड़ी परेशानी आ सकती है।
बेडरुम का आइना
अगर बेडरुम का आइना टूट जाए या उसमें दरार आ जाए तो आपको नुकसान तो होगा, मगर यह संकेत है कि कोई बला आप पर आने वाली थी, जो उस शीशे के ऊपर आ गई।
टूटे शीशे का क्या करें?
हिंदू धर्म में खंडित चीजों को घर में रखना अशुभ माना गया है और ऐसे में शीशा अगर टूट जाए तो उसे तुरंत ही घर से हटा देना चाहिए।
टूटा शीशा अशुभ
अगर आप टूटे हुए शीशे को घर में ही रखते हैं, तो विपदा भी घर में बनी रहती है।
शीशे के वास्तु
गोल और अंडाकार आकार के शीशे घर में न रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करते हैं। घर में हमेशा चौकोर शीशे ही रखें।
आप भी शीशे से जुड़े ये वास्तु आजमा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com