लड़कों की ये बातें लड़कियां करती हैं पसंद
Geetu Katyal
2023-02-20,14:04 IST
www.herzindagi.com
आकर्षण के कई नियम होते हैं और किसी के प्यार में डूबने से पहले उसकी तरफ आकर्षित होना बहुत जरूरी होता है। आज हम बॉडी लैंग्वेज के बारे में बात करेंगे जो लड़कियों को आकर्षित करती है।
प्रोटेक्शन देना
आपने वो विज्ञापन देखा है जिसमें अलग-अलग पार्टनर अपनी पत्नी को कभी रोड पर तो कभी घर पर प्रोटेक्ट करते हैं? छोटे से छोटा जेस्चर भी बहुत लंबा असर डाल सकता है।
ख्याल रखना
भीड़-भाड़ वाली जगह पर लड़की को किसी तरह से प्रोटेक्शन देना। उसे कोई चोट लगे तो उसका ख्याल रखना या फिर चोट लगने से बचाना। ये छोटी-छोटी चीजें महिलाओं को बहुत पसंद होती हैं।
स्ट्रॉन्ग पॉश्चर
अगर कोई गर्मजोशी से आपसे बात करें तो आपको लगेगा कि वो इंसान ज्यादा इंटरेस्टिंग है। कंधे झुकाकर, किसी चीज के सहारे टिके हुए, बिना इंटरेस्ट लिए बात करने वाले लोग ज्यादा पसंद नहीं आते हैं।
आई कॉन्टैक्ट
रखना यहां एकदम घूरने की बात नहीं हो रही है बल्कि धीरे-धीरे बात करते हुए कभी-कभी निगाहें मिला लेने की बात हो रही है। आंख में आंख डालकर बात करने का अंदाज लड़कियां बहुत पसंद करती हैं।
कंधों को उचकाना
सिर्फ निगाहों से बात हो ये जरूरी तो नहीं। स्माइल करते हुए कंधे उचकाना और फिर धीरे-धीरे लोगों से बात करना काफी अच्छा असर डाल सकता है। कंधों के जरिए बात करना भी एक कला है।
होंठ भी हैं अहम
अगर आकर्षण के नियमों को देखा जाए तो महिला और पुरुष के बीच पहले फिजिकल कॉन्टैक्ट में से एक होंठों के जरिए भी होता है। ऐसा करने से भी कनेक्शन ज्यादा बढ़ जाता है।
भाषा
इन सभी बातों के साथ-साथ भाषा और बोलने का तरीका भी सही होना चाहिए। प्रेम से बात करने वाले पुरुष महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं।
तो ये थी कुछ बातें जिन्हें महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।