सच्ची प्रेम कहानियों पर बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में
Megha Jain
2022-12-11,08:46 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड में ऐसी कई मूवीज हैं जो असल जिंदगी कही कहानियों पर बनी हैं। उनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो सच्ची प्रेम कहानियों पर बनी हैं। चलिए, आज आपको बॉलीवुड की ऐसी ही कहानियों के बारे में बताते हैं जो रियल लाइफ लव स्टोरीज पर बनी हैं -
जोधा अकबर
साल 2008 में रिलीज हुई ये फिल्म ये 16वीं सदी के मुगल के राजा अकबर और राजपूत वंश की राजकुमारी जोधा बाई की प्रेम कहानी पर आधारित है।
शेरशाह
ये फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन की घटनाओं को दिखाती है। इसमें उनके बचपन के दिनों से लेकर डिंपल चीमा के साथ प्यार में पड़ने तक के बारे में बताया गया है।
एम एस धोनी
इस फिल्म में प्रियंका झा के प्यार में पागल कैप्टन कूल धोनी की कहानी है। जिनकी हादसे में मौत हो गई थी । बाद में उनकी शादी साक्षी से हुई।
बाजीराव मस्तानी
ये फिल्म 18वी सदी के मराठा नायक बाजीराव पेशवा और बुंदेला राजा छत्रसाल की बेटी मस्तानी की प्रेम कहानी पर बनी है।
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई
यह फिल्म हाजी मस्तान और हाउद इब्राहिम से प्रेरित है। इस फिल्म को 70 के दशक जैसा बनाया गया है जब विलेन स्मगलर हुआ करते थे।
गदर - एक प्रेम कथा
ये फिल्म दूसरे विश्व युद्द के दौरान ब्रिटिश सेना में नौकरी करने वाले फौजी बूटा सिंह की प्रेम कहानी पर है। जिन्होंने मुस्लिम लड़की से शादी कर ली थी।
मुगल-ए-आजम
ये फिल्म अकबर के शहजादे सलीम और दासी अनारकली की खूबसूरत, मुश्किलों से भरी और अधूरी प्रेम काहनी दिखाई गई है।
ऐसी ही और फिल्में भी हैं जो सच्ची प्रेम कहानियों पर आधारित हैं। इनमें सूरमा, बॉलीवुड से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।