इन सेलेब्रिटीज की शादी के बाद चमकी किस्मत


Megha Jain
2023-02-10,15:41 IST
www.herzindagi.com

    बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने बहुत ही जल्दी कर ली। कुछ ने इंडस्ट्री में आने से पहले तो, कुछ ने इंडस्ट्री में एंट्री लेते ही। लेकिन, ये वो सेलिब्रिटीज हैं जिनके पास शादी से पहले कुछ नहीं था। लेकिन, शादी के बाद इनकी लॉटरी लग गई। आइए, आपको भी ऐसे सेलिब्रिटीज से मिलवाते हैं -

शाहरुख खान

    किंग ऑफ बॉलीवुड के पास शादी से पहले कुछ नहीं था। लेकिन, गौरी से शादी के बाद उन्हें दीवाना, बाजीगर, अंजाम और डर जैसी हिट फिल्में मिली।

ऋतिक रोशन

    ऋतिक भी शादी से पहले कई फ्लॉप फिल्में दे रहे थे। लेकिन, शादी के बाद उन्होंने क्रिश, जोधा अकबर, गुजारिश जैसी फिल्म इंडस्ट्री को दी।

आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान ने भी बचपन की दोस्त ताहिरा से 2011 में शादी की। जिसके बाद उन्हें दम लगाके हईशा जैसी हिट फिल्म मिली। शादी के बाद उनकी लाइफ ने आसमान छुआ।

अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन ने जंजीर फिल्म के बाद ही शादी कर ली थी। जिसके बाद एक्टर को पा, मोहब्बतें, चीनी कम जैसी दमदार फिल्में और शोहरत मिली।

विवेक ऑबरॉय

    विवेक के पास शादी से पहले कुछ नहीं था। तो, वहीं शादी के बाद उन्हें 14 फिल्में एक साथ मिली। शादी करना उनके लिए काफी लकी साबित हुआ।

अक्षय कुमार

    अक्षय का भी यही मानना है कि ट्विंकल उनके लिए लकी चार्म है। शादी से पहले वे काफी फ्लॉप दे चुके थे। लेकिन, शादी के बाद उन्होंने हेरा फेरी, गरम मसाला जैसी हिट फिल्में दी।

इमरान हाशमी

    इमरान को भी शादी के बाद सक्सेस मिलनी शुरू हुई थी। उनकी बेटर हाल्फ परवीन से ही उन्हें सही रास्ता मिला। उन्हें पहली लीड मूवी मर्डर शादी के बाद ही मिली थी।

    बॉलीवुड और उससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com । स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।