इन एक्ट्रेसेस की डेब्यू फिल्म हुई फ्लॉप
Megha Jain
2022-11-26,07:29 IST
www.herzindagi.com
हर सेलिब्रिटी की की कोई फिल्म हिट तो कोई फ्लॉप भी होती है। लेकिन, अगर करियर के शुरुआत में ही नाकामी मिल जाए तो, आगे का रास्ता मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पहली डेब्यू फिल्म ही डिसास्टर साबित हुई थी।
काजोल
एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' थी जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। उनके करियर की पहली फिल्म फ्लॉप रही।
रानी मुखर्जी
रानी ने करियर की शुरुआत 'राजा की आएगी बरात' और 'मेहंदी' जैसी फिल्मों से की थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं थी।
सोनम कपूर
सोनम ने साल 2007 में ‘सावरिया’ फिल्म से डेब्यू किया था। सोनम की ये फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
कैटरीना कैफ
कैटरीना ने फिल्म 'बूम' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने पर उन्हें केवल निराशा ही हासिल हुई।
ऐश्वर्या राय बच्चन
मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या की पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी। ये फिल्म ऑडियंस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही।
माधुरी दीक्षित
एक्ट्रेस की पहली पिल्म 'अबोध' थी। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई लेकिन, माधुरी ने अपने लिए सबके दिलों में जगह बना ली थी।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में आई फिल्म 'तीन पत्ती' से डेब्यू किया था। ये फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
बॉलीवुड से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।