इन एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद जोड़ा पति का सरनेम
Megha Jain
2023-01-24,11:22 IST
www.herzindagi.com
यामी गौतम
यामी हमेशा से उन्हीं एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने ड्रीम मैन से शादी के बाद अपना सरनेम बदलना चाहती हैं। उन्होंने शादी के बाद ही अपना नाम यामी गौतम धर कर लिया था।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के हस्बैंड निक जोनस उन्हें बेहद सपोर्ट करते हैं। ट्रेडिशनल होने की वजह से प्रियंका ने भी शादी के बाद अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था।
सोनम कपूर
सोनम ने लंदन के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की है। उन्होंने भी साल 2018 में शादी करके अपना सरनेम सोनम कपूर अहूजा कर लिया था।
करीना कपूर
करीना ने भी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी के बाद तुरंत अपना सरनेम करीना कपूर से करीना कपूर खान कर लिया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने भी साल 2007 में अभिषेक से शादी के बाद अपना सरनेम ऐश्वर्या राय बच्चन कर लिया था। उन्होंने पति के नाम लगाने की रस्म को बखूबी तरीके से निभाया।
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने भी साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी के बाद अपने नाम में माधुरी दीक्षित नेने जोड़ लिया था। उन्होंने भी पति के नाम की प्रथा को चालू रखा।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने भी साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी होने के कुछ समय बाद ही अपना सरनेम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कर लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपना नाम बदल लिया था।