इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के हैं खुद के ब्यूटी ब्रैंड्स
Nikki Rai
2023-01-10,17:05 IST
www.herzindagi.com
बॉलीवुड में कई ऐसी हसिनाएं हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस में भी बेहतरीन हैं। आपकी फेवरेट एक्ट्रेसेस के अपने खुद के ब्यूटी ब्रैंड्स भी हैं। आइए जानें-
कटरीना कैफ
सबके दिलों पर राज करने वाली कैट का भी अपना एक बिजनेस है। कैटरीना के ब्यूटी ब्रैंड्स का नाम के ब्यूटी है। उनका ब्रैंड काफी प्रचलित है।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल की एक्टिंग का जादू हॉलीवुड तक चल रहा है। प्रियंका केवल एक्टिंग तक सीमित नहीं है, उनका अपना हेयर केयर ब्रैंड है, जिसका नाम एनोमली हेयरकेयर है।
सनी लियोनी
बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी एक बिजनेस वीमेन हैं। उन्होंने भी 2018 में स्टार्टस्ट्रक मेकअप लाइन नाम से फ्रेगरेंस के बिजनेस की शुरुआत की।
लारा दत्ता
पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी लारा दत्ता बहुत ही खूबसूरत हैं। वह अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड्स चलाती हैं। 2018 में उन्होंने एरियस नाम से ब्यूटी ब्रैंड्स लॉन्च किया।
लिसा हेडन
लिसा हेडन ने बॉलीवुड में ऐसे तो बहुत खास नाम नहीं कमाया, लेकिन बिजनेस के नजरिए से साल 2013 में उन्होंने नेकेड नाम से स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ब्रैंड्स लॉन्च किया।
सोनाक्षी सिंहा
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिंहा ने भी हाल ही में अपने नेल आर्ट ब्रैंड्स लॉन्च किया है। उनके नेल आर्ट ब्रैंड्स का नाम SOEZI है।
दीपिका पादुकोण
सबके दिलों पर राज करने वाली मस्तानी का भी अपना एक ब्यूटी केयर ब्रैंड्स है, जिसका नाम है ऑल अबाउट यू।
क्या आपको इससे पहले एक्ट्रेसेस के इन ब्यूटी ब्रैंड्स के बारे में पता था। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com