शरीर के ये अंग होते हैं बड़े तो नहीं होती पैसों की कमी


Yashasvi Yadav
2023-02-21,10:25 IST
www.herzindagi.com

    महिलाओं के अंग उनकी आर्थिक स्थितियों के बारे में बताते हैं। अगर आप यह जानना चाहती हैं कि वह कौन से अंग हैं तो आज हम आपको बताएंगे।

शास्त्र में है उल्लेख

    महिलाओं की आर्थिक स्थितियां कैसी होगी इसके बारे में महिलाओं के अंग से भी पता चलता है। समुद्र शास्त्र में इस बात का भी उल्लेख मिलतता है कि महिलाओं के अंग उनकी आर्थिक स्थितियों और सौभाग्य की भविष्‍वाणी भी करते हैं।

बाल

    ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को स्टाइल देने के लिए कटवा लेती हैं मगर जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, समुद्र शास्त्र के हिसाब से वह महिलाएं घर के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली होती हैं। आपके लंबे बाल आपके घर पर खुशियों की बारिश कर दें।

नाभि

    आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आपकी नाभी का आकार भी बहुत कुछ बयान करता है। जी हां, जिन महिलाओं की नाभि बड़ी और गहरी होती हैं उनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। जिनकी नाभि बड़ी और दाईं ओर मुड़ी हुई होती है वे महिलाएं ज्यादा ही भाग्यशाली होती हैं। चाहे वे खुद नौकरी करें या न करें उनके पास धन हमेशा रहता है।

हाथ

    जिन महिलाओं का हाथ बड़ा होता है वो महिलाएं कम मेहनत करके भी ज्यादा पैसे कमा सकती हैं। ऐसी महिलाओं को पैसे कमाने के शॉर्ट ट्रिक्‍स की अच्छी नॉलेज होती है। इतना ही नहीं अगर यह महिलाएं न कमाएं तब भी इनके पास पैसों की कमी कभी नहीं होती। इनका लक इतना तेज होता है कि इनसे जुड़े लोगों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

माथा

    कहते हैं जिन महिलाओं का माथा बड़ा होता है वह काफी सौभाग्‍यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं का दिमाग बहुत तेज होता है। अपने करियर और एजुकेशन दोनों में ये महिलाएं आगे होती हैं। ऑफिस में भी इनका अच्‍छा काम होने की वजह से अच्‍छा प्रमोशन होता है। बेस्ट बात तो यह होती है कि इन्‍हें हमेशा ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने की लालसा होती है, जिसके लिए यह मेहनत भी खूब करती हैं।

टांगें

    लंबी टांगों वाली महिलाएं भी कम सौभाग्‍यशाली नहीं होतीं। ऐसी महिलाओं को विरासत से ही काफी कुछ मिला होता है जो इन्‍हें कभी आर्थिक तंगी का शिकार नहीं होने देता। वहीं ऐसी महिलाओं के पास अपनी खुद की प्रॉपर्टी काफी होती है। इन महिलाओं को नौकरी करने का ज्यादा शौक नहीं होता। ऐसी महिलाएं बिजनेस करने में ज्यादा यकीन रखती हैं।

कान

    जिन महिलाओं के कान बड़े होते हैं उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्‍छी होती है। ऐसी महिलाओं पैसे जोड़ने की आदत होती है। विरासत में उन्‍हें कुछ नहीं मिलता मगर उनकी अपनी सेविंग्‍स की वजह से ही उनके पास काफी पैसा होता है। इन महिलाओं में एक यह भी गुण होता है कि यह व्यर्थ का पैसा खर्च नहीं करतीं और न ही किसी को उधार पैसा देने में विश्वास रखती हैं।

    तो ये थी शास्त्रों से जुड़ी हुई जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।