काली बिल्ली का दिखना शुभ या अशुभ?


Megha Jain
2023-02-24,15:30 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में घर-परिवार के साथ-साथ बिल्ली से जुड़ी भी कई मान्याताएं हैं। शकुन शास्त्र में काली बिल्ली से जुड़े कई संकेतों के बारे में बताया गया है। चलिए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से काली बिल्ली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत के बारे में जानते हैं -

रास्ता काटना

    काली बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ संकेत माना जाता है। बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटती है तो वो अशुभ होता है।

बिल्ली का मल त्याग

    शास्त्रों में ये भी माना जाता है कि अगर काली बिल्ली घर में कहीं मल त्‍याग दे तो अनहोनी की संभावना होती है।

सुबह काली बिल्ली दिखना

    अगर आपको सुबह-सुबह काली बिल्ली दिख जाए तो इसका अर्थ है कि आपके घर मेहमान आने वाले हैं या फिर किसी दोस्त मुलाकात होने वाली है।

सपने में काली बिल्ली दिखना

    सपने में बिल्ली दिखना अशुभ होता है। लेकिन, सपने में काली बिल्ली दिखना भविष्य में धन लाभ की ओर इशारा होता है।

काली बिल्लियों का लड़ना

    काली बिल्लियों को आपस में लड़ते हुए देखने से घर मे कलेश होने का संकेत मिलता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं।

काली बिल्ली का हमला

    सपने में काली बिल्ली को अपने ऊपर या किसी और के ऊपर हमला करते हुए देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

शांत काली बिल्ली

    अगर काली बिल्ली घर में चुपके से आए और खुद ही चली जाए तो ये सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे कुछ शुभ होने का संकेत मिलता है।

    अगर आपको भी काली बिल्ली को देखकर ऐसे विचार आते हैं कि वो शुभ है या अशुभ तो, यहां जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।