ये हैं बिग बॉस की सबसे स्टाइलिश फीमेल कंटेस्टेंट्स


Hema Pant
2023-01-04,15:52 IST
www.herzindagi.com

    बिग बॉस शो में कई फीमेल कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। गेम के साथ-साथ शो में लुक्स भी बेहद मायने रखते हैं। यही कारण है कि शो में सदस्य ग्लैमर का तड़का जरूर लगाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस की मोस्ट स्टाइलिश फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे।

तेजस्वी प्रकाश

    यह कहना गलत नहीं होगा कि तेजस्वी प्रकाश का फैशन सेंस कमाल है। वह बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। शो में दर्शकों को उनके क्यूट लुक्स देखने को मिले। लंहगा हो या साड़ी, तेजस्वी पर सभी आउटफिट्स सूट करते हैं।

हिमांशी खुराना

    बिग बॉस 13 की मोस्ट स्टाइलिश कंटेस्टेंट में हिमांशी खुराना का भी नाम शामिल है। हिमांशी ने शो में लंहगे से लेकर अनारकली सूट तक पहना है। उनके सारे लुक्स बेहद ही गजब थे।

जैस्मिन भसीन

    बिग बॉस 14 की क्यूट कंटेस्टेंट जैस्मिन के लुक्स भी जनता को पसंद आए थे। शो में वह एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक सभी तरह के आउटफिट्स में नजर आईं।

शमिता शेट्टी

    शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के शो में डिजाइनर आउटफिट्स पहने हैं। चाहे वह उनका गाउन हो या कुर्ती। वह हर आउटफिट में रॉक करना जानती हैं।

माहिरा खान

    माहिरा खान भी बिग बॉस के सबसे धमाकेदार सीजन 13 की कंटेस्टेंट थीं। अगर आपने गौर किया हो तो माहिरा के सूट डिजाइन काफी अच्छे होते थे।

निक्की तंबोली

    निक्की तंबोली को भी स्टाइल क्वीन कहा जा सकता है। निक्की की वेस्टर्न ड्रेसिस का कलेक्शन टॉप लेवल का था। केवल आउटफिट्स ही नहीं उनका मेकअप लुक भी लोगों को पसंद आए।

निमृत कौर

    छोटी सरदारनी भी बिग बॉस शो का हिस्सा हैं। बात करें उनके आउटफिट्स और लुक्स की तो वह इंडियन से लेकर वेस्टर्न ड्रेसिस में बेहद अच्छी लगती हैं।

    आपको कौन-सी कंटेस्टेंट्स का स्टाइल पंसद आया? हमें बताएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com