बिग बॉस की फेवरेट फीमेल कंटेस्टेंट्स


Hema Pant
2023-03-09,18:44 IST
www.herzindagi.com

    बिग बॉस के शो में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लिया है। इसमें हिना खान से लेकर राखी रश्मि देसाई तक शामिल है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

शहनाज गिल

    बिग बॉस के 13वें सीजन में शहनाज गिल की एंट्री के बाद शो का माहौल एकदम बदल गया था। शहनाज की बातें, सिद्धार्थ के प्रति उनका प्यार और अपने फनी अंदाज ने उन्हें सबकी फेवरेट बना दिया था।

रूबीना दिलैक

    रूबीना दिलैक ब्यूटी विद ब्रेन का जीता जागता सबूत हैं। वह न केवल बला की खूबसूरत हैं बल्कि उनका दिमाग भी काफी तेज चलता है। बिग बॉस के सीजन 14 में उन्होंने अपने आप को बखबूी दर्शाया था। शो में उनका व्यक्तित्व बेहद अच्छे से नजर आया।

तेजस्वी प्रकाश

    तेजस्वी प्रकाश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बिग बॉस के घर में उनकी असली पर्सनैलिटी देखने को मिली। जनता को तेजस्वी और करण कुंद्रा की जोड़ी भी बेहद पसंद आई थी।

जैस्मिन भसीन

    जैस्मिन भसीन बेहद क्यूट हैं। वह बिग बॉस के सीजन 14 में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया था।

रश्मि देसाई

    रश्मि देसाई बिग बॉस के दो सीजन कर चुकी हैं। इस बात से साफ पता चलता है कि रश्मि देसाई बिग बॉस की मोस्ट फेवरेट फीमेल कंटेस्टेंट हैं।

प्रिंयका चौधरी

    प्रियंका चौधरी भी बिग बॉस के सबसे पसंदीदा फीमेल सदस्य हैं। पहले दिन से ही वह घर में एक्टिव नजर आई थीं।

राखी सावंत

    राखी सावंत बिग बॉस की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो एक बार नहीं बल्कि2 बार शो का हिस्सा बनी हैं। राखी में लोगों को हंसाने का टैलेंट है।

    ये थी बिग बॉस की सबसे पसंदीदा फीमेल कंटेस्टेंट। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।