हिंदू धर्म में पूजा आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में पेड़ पौधों की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। पेड़ों की पूजा करने के लिए दिया जलाया जाता है।
पेड़ पौधों की पूजा
हिंदू धर्म में पेड़ पौधों को भी देवी देवताओं का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि हमें रोजाना पेड़ पौधों की पूजा करनी चाहिए इसके विशेष फल प्राप्त होते हैं। पेड़ पौधों की पूजा पाठ करने से गृह दोष भी दूर होते हैं।
बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया कब जलाए
आपको बता दें कि पेड़ पौधों की पूजा आराधना करने के लिए सही दिन और समय भी बताया गया है। बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया जलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। बेलपत्र के नीचे किस दिन दिया जलाया जाए आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से ।
वैवाहिक जीवन में परेशानी
सोमवार का दिन भगवान शिव का माना गया है। इस दिन आप बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया जलाए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। आपके वैवाहिक जीवन अगर किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आप ये उपाय कर सकते हैं।
गुरुवार का दिन जलाएं दिया
गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का माना गया है। भगवान बृहस्पति धन वैभव के देवता हैं। इस दिन आप बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया जलाने से गुरु दोषों से छुटकारा मिलता है।
मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन आप तिल के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत बनता है और अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
सुख समृद्धि के लिए
अगर आपके व्यवसाय में परेशानी आ रही हैं तो आप सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के सामने सरसों तेल का दिया जला कर आराधना करें। इससे आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
बेलपत्र के पेड़ की नीचे दिया जलाने के शुभ लाभ मिलते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com