फोटोज में देखें अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियां
Yashasvi Yadav
2023-01-25,11:08 IST
www.herzindagi.com
धीरूभाई अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और ईशा अंबानी के बच्चों तक जानिए कौन-कौन से सदस्य इस परिवार में है? आइए हम आपको बताते हैं।
धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन अंबानी
धीरूभाई और कोकिला बेन चार बच्चे हुए। मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीता कोठारी और दीप्ति सालोंकर। इसमें मुकेश अंबानी सबसे बड़े हैं। जब कारोबारी दुनिया में धीरूभाई ने कदम रखा था तो न उनके पास न तो पुश्तैनी संपत्ति थी और न ही बैंक बैलेंस लेकिन अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इतना बड़ा साम्राज्य स्थापित कर दिया।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी
देश के सबसे अमीर खानदान में से एक की डोर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के हाथों में है। धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे हैं मुकेश अंबानी। मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी के साथ हुई थी और उनके एक बेटी व दो बेटे हैं, जो उनके कारोबार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
अनिल और टीना अंबानी
धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे हैं अनिल अंबानी। रिलायंस कैपिटल का नेतृत्व करने वाले अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना मुनीम के साथ शादी की थी। अनिल अंबानी और टीना के दो बेटे हैं।
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया। ईशा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई थी। ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को हाल ही में जन्म दिया है। बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के नाम कृष्णा रखा है।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी हैं। उनका जन्म भी 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था और आकाश रिलायंस जियो में डायरेक्टर हैं। साथ ही वह रिलायंस जियो के स्ट्रेटेजी हेड भी हैं। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में भी उनका अहम रोल है। आकाश ने श्लोका मेहता के साथ शादी की है। दोनों के एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।
पृथ्वी अंबानी
साल 2020 में 10 दिसंबर को आकाश और श्लोका ने बेटे को जन्म दिया। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर पृथ्वी अंबानी की कई फोटोज वायरल होती रहती हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत अंबानी। अनंत ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उन्हें रिलायंस ग्रुप में एक अहम रोल दिया गया है। जल्द ही उनकी शादी राधिका मर्चेंट से होने वाली है। अनंत के पास गुजरात में रिलायंस के जू प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी है।
अनमोल अंबानी और कृशा शाह
अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी का जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ था। उन्हें महंगी कारें काफी पसंद हैं। अनमोल की शादी कृशा शाह के साथ हुई थी।
जय अंशुल अंबानी
अनिल अंबानी के छोटे बेटे का नाम जय अंशुल अंबानी है। परिवार के छोटे बेटे जय अंशुल म्यूजिक का भी शौक रखते हैं। जय अंशुल के पास कई लग्जरी कारें हैं। इनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस फैंटम, रेंज रोवर, मर्सिडीज समेत कई कारें मौजूद हैं।
अंबानी परिवार के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।