आलिया भट्ट की इन फिल्मों में एक्टिंग रही शानदार
Smriti Kiran
www.herzindagi.com
आलिया भट्ट ने बतौर एक्ट्रेस के तौर पर साल 2012 में बॉलीवुड फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। इनकी यह फिल्म काफी हिट रही थी।
तब से लेकर इनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना बना हुआ है, लेकिन आजकल फैंस इनकी शादी को लेकर काफी टकटकी निगाहें लगा रखे हैं।
नजर लगाकर रखे भी क्यों न इनकी सचमुच रणवीर कपूर से शादी जो होने वाली है। ऐसे में आज हम आपको आलिया की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या आपने ये फिल्में देखी हैं?
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
आलिया की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में इनकी क्यूटनेस और एक्टिंग को देखकर दर्शक दीवाने हो गए थे। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लगभग 70 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
2 स्टेट्स
साल 2014 में रिलीज हुई ‘2 स्टेट्स’ फिल्म में आलिया के साथ एक्टर अर्जुन कपूर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 104 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां
इस फिल्म में आलिया की बेहतरीन रोमांस और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने टिकट खिड़की से लगभग 78 करोड़ रुपए कमाए थे।
बद्रीनाथ की दुल्हनियां
आलिया की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नाम कमाए थे। यह फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां' का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म ने 107 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई की थी।
राजी
2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत की जासूस बनकर आलिया पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करती हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहा गया था।
उड़ता पंजाब
2016 में आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नशीली दवाओं और युवाओं को भटकते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए 62वें फिल्मफेयर अवार्ड में आलिया भट्ट और शाहिद कपूर को क्रिटिक्स अवार्ड सहित चार पुरस्कार मिले थे।
हाईवे
2014 में आई आलिया की फिल्म 'हाईवे' में रिलेटिव के द्वारा सैक्सुअल एव्यूज को दिखाया गया है और इसमें आलिया अपनी शादी से ठीक पहले खुद को अगवा करा लेती हैं। आलिया के एक्टिंग की दर्शकों और आलोचकों दोनों ने समान रूप से प्रशंसा की थी।
गली बॉय
2019 में रिलीज हुई आलिया की फिल्म 'गली बॉय' मुंबई में स्ट्रीट पर रहने वाले रैपर्स के जीवन पर आधारित है। एक्टिंग के लिए इन्हें फिल्मफेयर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईफा अवार्ड भी मिला था।
कपूर एंड संस
आलिया की फिल्म ‘कपूर एंड संस’ एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में आलिया के अलावा ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी थे। इस फिल्म ने लगभग 73 करोड़ रुपए कमाए थे।
गंगूबाई काठियाबाड़ी
आलिया की लेटेस्ट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में इनकी जबरदस्त एक्टिंग को दर्शको ने खूब पसंद किया है। इनकी एक्टिंग पर इंस्ग्राम पर कई रिल्स भी बने हैं।
अगर आप आलिया की इन बेहतरीन फिल्मों को नहीं देखे हैं, तो एक बार जरूर देखें। इनकी एक्टिंग इन फिल्मों में शानदार है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com